बांसुरी के जादूगर पं. चेतन जोशी के वादन से मुजफ्फरनगर के छात्र मंत्रमुग्ध, शास्त्रीय संगीत का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर: भारतीय शास्त्रीय संगीत को युवा पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में 'स्पीक मैके' (SPIC MACAY) के तत्वावधान में एक अद्वितीय एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक चेतना को मिली मजबूती
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर वंदना शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महान कलाकारों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग के लिए स्पीक मैके के नेशनल चेयरपर्सन डॉक्टर राधामोहन तिवारी का विशेष आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं अविष्का वर्मा एवं अनन्या धीमान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राधामोहन तिवारी, मृदुला मित्तल, नीति मित्तल और भावना सिंगल ने की। इस सांस्कृतिक समागम ने न केवल विद्यार्थियों के मन में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति नई रुचि जागृत की, बल्कि कला-संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त किया। विद्यालय परिवार ने इस सफल प्रयास के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
