सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और वॉट्सऐप को दी आखिरी चेतावनी: 'संविधान मानो या भारत छोड़ो..कोर्ट ने डेटा शेयरिंग पर रोक लगाने के दिए संकेत

On

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज दिग्गज टेक कंपनी मेटा (Meta) और वॉट्सऐप (WhatsApp) को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि वे भारतीयों की निजता (Privacy) के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। कोर्ट ने यहाँ तक कह दिया कि यदि कंपनियां देश के संविधान और निजता के नियमों का पालन नहीं कर सकतीं, तो वे 'भारत छोड़ दें'। यह मामला वॉट्सऐप की 2021 की विवादित 'प्राइवेसी पॉलिसी' से जुड़ा है, जिसके तहत यूजर्स का डेटा विज्ञापन और अन्य व्यावसायिक लाभ के लिए मेटा की अन्य कंपनियों के साथ साझा किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें  शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने सुनवाई के दौरान बेहद तीखे सवाल किए। कोर्ट ने डेटा शेयरिंग के मॉडल को 'डेटा चोरी का एक सभ्य तरीका' करार दिया। कोर्ट ने कहा, "आप डेटा साझा करने के नाम पर देश के नागरिकों की प्राइवेसी से नहीं खेल सकते।"

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

ये भी पढ़ें  केंद्रीय बजट ऐतिहासिक और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला: कपिल देव अग्रवाल

बेंच ने कहा कि वॉट्सऐप ने बाजार में अपनी ऐसी पकड़ बना ली है कि यूजर्स के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। यह 'शेर और मेमने' के बीच हुए समझौते जैसा है, जहाँ यूजर को या तो डेटा साझा करना होगा या ऐप छोड़ना होगा। कोर्ट ने कंपनियों से साफ तौर पर कहा कि वे लिखित में हलफनामा (Affidavit) दें कि वे भारतीयों का एक भी डेटा किसी के साथ साझा नहीं करेंगे। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उनकी अपील खारिज कर दी जाएगी।

क्या है पूरा विवाद?

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 2024 में मेटा पर ₹213.14 करोड़ का जुर्माना लगाया था। आरोप था कि कंपनी ने अपने दबदबे का इस्तेमाल कर यूजर्स को डेटा शेयरिंग के लिए मजबूर किया।

 टेक कंपनियों ने इस जुर्माने के खिलाफ ट्रिब्यूनल (NCLAT) में अपील की थी। ट्रिब्यूनल ने जुर्माना तो बरकरार रखा, लेकिन विज्ञापन के लिए डेटा शेयरिंग पर लगी 5 साल की रोक हटा दी थी।

अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा है, जहाँ कोर्ट ने डेटा शेयरिंग पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं।

अदालत इस मामले में 9 फरवरी 2026 को अपना अंतरिम आदेश (Interim Order) जारी करेगी। कंपनियों को तब तक हलफनामा दायर करने का समय दिया गया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

संपादकीय: कोटद्वार का 'दीपक' और नफरत की आंधी, क्या एक नाम और एक पहचान इतनी भारी पड़ गई कि हम इंसानियत भूल गए ?

उत्तराखंड के शांत कहे जाने वाले शहर कोटद्वार से पिछले कुछ दिनों में जो तस्वीरें और खबरें सामने आईं, वे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
संपादकीय: कोटद्वार का 'दीपक' और नफरत की आंधी, क्या एक नाम और एक पहचान इतनी भारी पड़ गई कि हम इंसानियत भूल गए ?

कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान के नाम 'बाबा' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय