मुजफ्फरनगर जिला बार संघ चुनाव: 16वें राउंड की मतगणना पूरी, अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी की लीड बढ़ी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला बार संघ के चुनावों में 16वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। मतों की गिनती के साथ ही विभिन्न पदों पर चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है। अध्यक्ष पद पर प्रमुख दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है, वहीं महासचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर भी समीकरण दिलचस्प हैं।
अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद त्यागी ने 516 मत प्राप्त कर बढ़त बढ़ा ली है। उनके बाद मौ० अंजुम खान को 464, अनिल जिंदल को 422, सुरेंद्र पाल मैनवाल को 146 और अर्जुन सिंह को 44 मत मिले हैं।
ये भी पढ़ें बेंगलुरु: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मची चीख-पुकारमहासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक 485 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। प्रदीप कुमार मलिक को 353, जितेंद्र कुमार को 329, नवाब अली चौधरी को 302 और विकास त्यागी को 118 मत प्राप्त हुए हैं।
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर चंद्रवीर चौधरी 579 मतों के साथ स्पष्ट बढ़त में हैं। ईश्वर चंद त्यागी को 394, धर्मेंद्र कुमार पुंडीर को 282 और नरेंद्र सिंह कश्यप को 272 मत मिले हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए नीशुकांत शर्मा 518 मतों के साथ अग्रणी हैं। मुनव्वर हुसैन को 474, सुधीर कुमार चौहान को 340, अमित कुमार जैन को 112 और सुभाष चंद्र गर्ग को 105 मत प्राप्त हुए हैं।
चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और शेष राउंड के परिणामों के बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे। बार संघ परिसर में परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां