योगी ने बनाई टीम, 48 रिटायर अफसर किये शामिल, रोजगार को लेकर युवाओं की जिज्ञासा का करेगी समाधान

On

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से होने वाले लाभ और रोजगार को लेकर युवाओं की जिज्ञासा के समाधान के लिये 48 सदस्यीय टीम का गठन किया है। श्री योगी ने मंगलवार को सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाओं, नीतियों से युवाओं को परिचित कराने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा […]

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से होने वाले लाभ और रोजगार को लेकर युवाओं की जिज्ञासा के समाधान के लिये 48 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

श्री योगी ने मंगलवार को सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाओं, नीतियों से युवाओं को परिचित कराने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के छह सेवानिवृत्त अधिकारी के अलावा 24 शिक्षाविदों समेत 48 सदस्यीय टीम गठित की है। तीन से पांच फरवरी तक यह टीम अलग-अलग विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में युवाओं से संवाद करेगी और रोजगार से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेगी।

जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात ये भी पढ़ें  जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह टीम युवाओं को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की उपयोगिता के संबंध में जागरूक करेगी। इसी संदर्भ में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर अयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों की 48 सदस्यीय विशेष टीम के साथ संवाद किया।

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

श्री योगी ने कहा कि पिछले साढ़े पांच सालों में उत्तर प्रदेश ने देश-दुनिया के सामने अपनी नई पहचान बनाई है। प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा बदली है। उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है। देश और प्रदेश के समग्र विकास में हमें इन संभावनाओं को जमीन पर उतारना होगा। आप सभी के पास सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है। महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निर्वहन किया है। आपके इन अनुभवों से हमारे युवा लाभान्वित हों, इसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

आजमगढ़ दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,जांच में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  आजमगढ़ दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,जांच में जुटी पुलिस

उन्होने कहा “ आगामी 10-12 फरवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय समिट राज्य के समावेशी विकास, व्यापार के अवसरों का अन्वेषण तथा सहभागिता स्थापित करने के लिये उद्योग एवं वाणिज्य जगत से जुड़े उद्योगपतियों, निवेशकों, व्यापारियों, प्रबन्ध शास्त्रियों, उच्च स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों, कॉरपोरेट नेतृत्व, विचारकों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों एवं नीति निर्धारकों हेतु एक विचार मंच उपलब्ध करायेगी।”

श्री योगी ने कहा कि तीन दिनी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट न केवल प्रदेश में औद्योगीकरण की संभावनाओं को जमीन पर उतारने वाली होगी, बल्कि प्रदेश के सामान्य नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर करने, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और रोजगार के लाखों नए अवसर सृजित करने वाली भी होगी। इस समिट का सबसे बड़ा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। नौकरी और रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन के लिए हमारे युवा अब विवश नहीं होंगे।
उन्होने कहा कि इस मुख्य समारोह से सभी जिलों को जोड़ा जाएगा। जिलों के कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों/निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस बार एक दिन- एक साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश होगा। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए है, इसलिए जिलों के इस इस कार्यक्रम में स्थानीय विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के युवाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।
श्री योगी ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि योजना जिसके लिए बनाई गई है, उसे उसकी जानकारी हो। अच्छी योजनाएं जागरूकता के अभाव में असफल हो जाती हैं। इसलिए सरकार, इंडस्ट्री और शिक्षण संस्थाओं के बीच सतत संवाद और संपर्क महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार आप सभी अनुभवी अधिकारियों और शिक्षाविदों का सहयोग ले रही है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के पूर्व विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षिक संस्थानों में आप सभी का युवाओं से संवाद महत्वपूर्ण होगा। संवाद करते हुए आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न नीतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में वृहद पूंजी निवेश आकर्षित किये जाने की योजनाओं की जानकारी दें। केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से उनका परिचय कराएं। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करें ताकि अधिकाधिक युवा योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

कोई व्यक्ति कितना भी विद्वान, तपस्वी, ज्ञानी, ध्यानी और कुशल क्यों न हो, यदि वह अपने आसपास रहने वालों के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

मेष- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

उत्तर प्रदेश

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

सर्वाधिक लोकप्रिय