गिफ्ट निफ्टी ने अक्टूबर 2025 में रिकॉर्ड 106.22 अरब डॉलर टर्नओवर दर्ज किया

On

मुंबई। मल्टी-एसेट एक्सचेंज एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसईआईएक्स) ने सोमवार को कहा कि निफ्टी के इंटरनेशनल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट - गिफ्ट निफ्टी- ने अक्टूबर में अब तक का सबसे अधिक 106.22 अरब डॉलर का मासिक टर्नओवर दर्ज किया है। इससे पहले उच्चतम मासिक टर्नओवर 102.35 अरब डॉलर मई 2025 में दर्ज किया गया था। इस दौरान करीब 2.11 मिलियन कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ था।

 

और पढ़ें "अक्टूबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 25% की वृद्धि, फेस्टिव सीजन और जीएसटी 2.0 का असर"

और पढ़ें EPFO ने खोला कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का बड़ा दरवाजा, जानें किन्हें मिलेगा फायदा और कैसे होगा नामांकन

एक्सचेंज बयान में कहा गया कि यह उपलब्धि भारत की ग्रोथ स्टोरी के बेंचमार्क के रूप में गिफ्ट निफ्टी में निवेशकों के भरोसे को दिखाता है। 3 जुलाई 2023 को फुल-स्केल ऑपरेशन शुरू होने के बाद से, गिफ्ट निफ्टी ने अक्टूबर 2025 तक 52.77 मिलियन से अधिक कॉन्ट्रैक्ट और कुल 2.40 ट्रिलियन डॉलर का टर्नओवर दर्ज किया है। गिफ्ट निफ्टी के फुल-स्केल ऑपरेशन शुरू होने के बाद से एनएसईआईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ रहा है। एनएसई के अनुसार, "हमें गिफ्ट निफ्टी की सफलता देखकर खुशी हो रही है और हम सभी पार्टिसिपेंट्स को उनके जबरदस्त सपोर्ट और गिफ्ट निफ्टी को एक सफल कॉन्ट्रैक्ट बनाने के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।"

और पढ़ें अंबुजा सीमेंट्स का Q2 मुनाफा 364% बढ़ा, आय रिकॉर्ड 9,174 करोड़ रुपए पर पहुंची

 

एक्सचेंज ने पहले बताया था कि गिफ्ट निफ्टी ने 24 अक्टूबर, 2025 को रिकॉर्ड ओपन इंटरेस्ट (ओआई) हासिल किया। गिफ्ट निफ्टी में 4,10,100 कॉन्ट्रैक्ट्स का ओपन इंटरेस्ट देखा गया, जिसकी कीमत 21.23 अरब डॉलर या 1,86,226 करोड़ रुपए थी। गिफ्ट सिटी में स्थित एनएसईआईएक्स की स्थापना 5 जून, 2017 को हुई थी और इसे इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी द्वारा मान्यता प्राप्त है। एनएसईआईएक्स इन्वेस्टर्स को इंडियन सिंगल स्टॉक डेरिवेटिव्स, इंडेक्स डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, डिपॉजिटरी रिसीट्स और ग्लोबल स्टॉक्स ऑफर करता है। एक्सचेंज इक्विटी शेयर, एसपीएसी, आरईआईटी, इनविस्ट्स, डिपॉजिटरी रिसीट्स, डेट सिक्योरिटीज और ईएसजी डेट सिक्योरिटीज सहित प्राइमरी मार्केट प्रोडक्ट्स की एक पूरी रेंज भी प्रदान करता है। अक्टूबर में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, निवेश और व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली को लॉन्च किया। 



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

विचारों की शक्ति: मस्तिष्क और व्यक्तित्व पर उनका प्रभाव

नई दिल्ली। मस्तिष्क को विचारों का केन्द्र माना जाता है, जो अच्छे और बुरे विचारों का निर्णय करता है और...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
विचारों की शक्ति: मस्तिष्क और व्यक्तित्व पर उनका प्रभाव

दैनिक राशिफल- 4 नवंबर 2025, मंगलवार

मेष- कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 4 नवंबर 2025, मंगलवार

Mahindra XEV 9S Launch: 27 नवंबर को होगी ग्लोबल शुरुआत, 7 सीटर लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV बनेगी महिंद्रा की सबसे पावरफुल कार

ऑटोमोबाइल की दुनिया में एक बार फिर Mahindra बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी ने अपनी नई और शानदार...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra XEV 9S Launch: 27 नवंबर को होगी ग्लोबल शुरुआत, 7 सीटर लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV बनेगी महिंद्रा की सबसे पावरफुल कार

Maruti Eeco 2025: अब और भी सस्ती और दमदार, मिडिल क्लास की फेवरेट वैन बनी नंबर वन चॉइस

अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो कम कीमत में ज्यादा स्पेस दे और परिवार के साथ-साथ...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Eeco 2025: अब और भी सस्ती और दमदार, मिडिल क्लास की फेवरेट वैन बनी नंबर वन चॉइस

शामली में दीवार के मामूली विवाद में मचा खूनी संघर्ष,धारदार हथियार से हमला,  दो घायल, वीडियो वायरल

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सोमवार को दीवार के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आदर्श मंडी...
Breaking News  शामली 
शामली में दीवार के मामूली विवाद में मचा खूनी संघर्ष,धारदार हथियार से हमला,  दो घायल, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश

तीन बंदर’ वाले बयान पर सियासत गरम – Yogi बनाम Akhilesh का महायुद्ध!

   बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के बीच बयानबाज़ी का दौर और तेज हो गया है। सोमवार को दरभंगा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
तीन बंदर’ वाले बयान पर सियासत गरम – Yogi बनाम Akhilesh का महायुद्ध!

राम मंदिर के बाद अब गंगा-गौ रक्षा पर उमा भारती की हुंकार!फिर दौराई बात!

   प्रयागराज। भारत की सांस्कृतिक आत्मा मानी जाने वाली गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
राम मंदिर के बाद अब गंगा-गौ रक्षा पर उमा भारती की हुंकार!फिर दौराई बात!

सहारनपुर: डॉ. नीरज नागपाल ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु संवाद और समन्वय पर जोर दिया

सहारनपुर। मोहाली के प्रतिष्ठित चिकित्सक व विशेषज्ञ प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.नीरज नागपाल ने कहा कि चिकित्सकों को संवाद, पारदर्शिता, दस्तावेजीकरण और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: डॉ. नीरज नागपाल ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु संवाद और समन्वय पर जोर दिया

सहारनपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया