कोलकाता में 317 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा - कारोबारी पवन रुइया के ठिकानों पर बंगाल पुलिस की बड़ी छापेमारी

On

Fraud: पश्चिम बंगाल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच में पता चला है कि देशभर में 1379 लोगों से कुल 317 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में 148 फर्जी कंपनियों की भूमिका पाई है, जिनके जरिए ठगे गए पैसों को कई फर्जी खातों में ट्रांसफर किया गया।

पुलिस ने कारोबारी पवन रुइया के ठिकानों पर मारी छापेमारी

इस साइबर फ्रॉड के तार प्रसिद्ध कारोबारी पवन रुइया तक पहुंचने के बाद पुलिस ने कोलकाता में उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें पार्क सर्कस स्थित ‘रुइया सेंटर’, 129 पार्क स्ट्रीट पर स्थित डनलप इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, बर्जर हाउस, और बल्लीगंज स्थित आवास शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कई संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किए गए हैं।

और पढ़ें पान मसाला-तंबाकू पर महंगा होगा टैक्स! स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए सरकार लाई नया उपकर

ठगे गए 170 करोड़ रुपये को क्रिप्टोकरेंसी में बदला गया

जांच में सामने आया है कि ठगे गए 317 करोड़ रुपये में से करीब 170 करोड़ रुपये को क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट किया गया, ताकि पुलिस लेनदेन का ट्रैक न लगा सके। पुलिस ने कहा कि कई कंपनियों का रजिस्ट्रेशन एक ही पते पर पाया गया है, जिससे रैकेट की जटिलता और गहराई का पता चलता है।

और पढ़ें भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, एफएमसीजी शेयरों पर दबाव बना रहा

एफआईआर में कारोबारी पवन रुइया और परिजनों के नाम शामिल

बैरकपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 5 नवंबर को स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में पवन रुइया, उनके परिजनों और सहयोगियों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने पाया कि रुइया के नियंत्रण वाली कंपनियों से जुड़े 11 निदेशक देशभर की 186 कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। यह नेटवर्क देशव्यापी स्तर पर फैले फर्जी कारोबारों का संकेत देता है।

और पढ़ें 2026 में सोने की तूफानी छलांग? WGC का दावा-15% से 30% तक बढ़ सकती है चमक, लेकिन गिरावट का खतरा भी बरकरार

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

आज टीम इंडिया के लिए एक यादगार पल बन चुका है. तीसरे और निर्णायक वनडे में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
IND vs SA 3rd ODI:  यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशे के सौदागार को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशे के सौदागार को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

सहारनपुर: पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से लाखों रूपये कीमत की स्मैक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद