स्विस विला जिसने दुनिया को चौंकाया: विदेशी धरती पर भारतीय दंपति पंकज-राधिका ओसवाल का 1,650 करोड़ का महल
Oswal Villa: भारत में जहां अरबपतियों के आलीशान घरों की चर्चा होती है, वहीं विदेश में सबसे महंगा भारतीय स्वामित्व वाला घर पंकज और राधिका ओसवाल के नाम है। स्विट्जरलैंड में स्थित उनका शानदार ‘विला वारी’ लगभग 1,650 करोड़ रुपये का बताया जाता है। यह घर अपने आकार, डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं के कारण दुनिया भर में सुर्खियों में है।
स्विट्जरलैंड के गिंगिंस गांव में बसा बेहद आलीशान विला
कौन हैं पंकज ओसवाल: जिनकी सफलता ने उन्हें दिलाया विदेशी जमीन पर शाही ठिकाना
पंकज ओसवाल ऑस्ट्रेलिया की (Burrup Holdings) के फाउंडर हैं और लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय बिजनेस जगत में सक्रिय हैं। उनके स्विस विला को प्रसिद्ध आर्किटेक्ट जेफरी विल्क्स ने डिजाइन किया है, जो लीला होटल्स और ओबेरॉय उदयविलास जैसे प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं।
विला वारी के अंदर की दुनिया: लक्जरी का ऐसा साम्राज्य जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल
इस महंगे विला में प्राइवेट जिम, गोल्ड-प्लेटेड स्पा और वेलनेस विंग जैसी अनोखी सुविधाएं मौजूद हैं। बड़ी-बड़ी फ्रेंच खिड़कियां घर के भीतर प्राकृतिक रोशनी भरती हैं और बाहर फैले खूबसूरत बगीचों के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों का दिलकश नजारा पेश करती हैं।
पंकज ओसवाल की पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा
पंकज ओसवाल, ओसवाल एग्रो मिल्स और ओसवाल ग्रीनटेक के फाउंडर दिवंगत अभय कुमार ओसवाल के बेटे हैं। इस समय उनका बिजनेस उनके भाई शैल ओसवाल संभाल रहे हैं। पंकज भारत में पले-बढ़े हैं और उन्होंने मेयो कॉलेज, अजमेर तथा मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से शिक्षा ग्रहण की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने पिता के कई बड़े वेंचर्स में काम किया। उनकी पत्नी राधिका ओसवाल भी बिजनेस जगत में सक्रिय हैं। दंपति की दो बेटियाँ वसुंधरा और रिधि हैं।
