कर्नाटक : बेंगलुरु में डिजिटल गिरफ्तारी में फंसे शख्स से 32 करोड़ की ठगी, साइबर अपराध का नया तरीका उजागर

On

 बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर डराया-धमकाया गया और उससे करीब 32 करोड़ रुपए ठग लिए गए।

पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह ठगी 15 सितंबर 2024 से शुरू हुई और कई महीनों तक चली। ठगों ने सीबीआई, साइबर क्राइम और आरबीआई का नाम लेकर पीड़ित को घर में कैदी बना दिया। 15 सितंबर की सुबह 11 बजे पीड़ित के फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाला खुद को डीएचएल कंपनी का कर्मचारी बता रहा था।

और पढ़ें गुजरात में पीएम मोदी ने देवमोगरा माता मंदिर में किए दर्शन, देश के लिए मांगा आशीर्वाद

उसने कहा, "आपने मुंबई के अंधेरी डीएचएल सेंटर से एक पैकेज बुक किया है। पैकेज में 3 क्रेडिट कार्ड, 4 पासपोर्ट और ड्रग्स (एमडीएमए) मिले हैं।" पीड़ित ने कहा, "मैं मुंबई गया ही नहीं, मैं तो बेंगलुरु में रहता हूं।" ठग ने जवाब दिया, "यह साइबर क्राइम है। आपका नाम, पता और फोन नंबर इस्तेमाल हुआ है।" फिर बिना कुछ कहे, कॉल को सीबीआई के नाम से किसी और को ट्रांसफर कर दिया। सीबीआई बताने वाले व्यक्ति ने धमकाया, "सबूत आपके खिलाफ हैं। आप जिम्मेदार हैं। अगर आपने लोकल पुलिस को बताया या वकील से मदद ली, तो आपकी जान को खतरा है। अपराधी आपके घर की निगरानी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "परिवार को कुछ मत बताना, वरना उन्हें भी फंसाया जाएगा।"

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में सोरम में सर्वसमाज–सर्वखाप पंचायत की तैयारियाँ तेज़, तीन दिवसीय भंडारों का हुआ शुभारंभ

पीड़ित के बेटे की शादी तय थी, इसलिए वह डर गया और किसी को कुछ नहीं बताया। ठगों ने स्काइप ऐप डाउनलोड करने को कहा। एक व्यक्ति मोहित हांडा बनकर आया। उसने कहा, "कैमरा ऑन रखो, आप घर में नजरबंद हैं।" दो दिन तक पीड़ित पर नजर रखी गई। फिर प्रदीप सिंह नाम के कथित सीबीआई अधिकारी से वीडियो कॉल पर मिलवाया गया। प्रदीप सिंह ने अच्छा व्यवहार दिखाया, लेकिन डराया भी। फिर राहुल यादव नाम का एक और व्यक्ति आया, जो हफ्ते भर स्काइप पर नजर रखता रहा। पीड़ित डर की वजह से घर से बाहर नहीं निकला और काम भी घर से किया। 23 सितंबर को होटल में वीडियो कॉल करवाया गया। ठगों को पीड़ित की लोकेशन और फोन की हर कॉल की जानकारी थी। इससे वह और डर गया। फिर कहा गया, "आपकी बेगुनाही साबित करने के लिए आरबीआई से संपत्ति की जांच करानी होगी।"

और पढ़ें दिल्ली विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र दालखोला से गिरफ्तार

उन्होंने साइबर क्राइम के नितिन पटेल के हस्ताक्षर वाले नकली पत्र दिखाए। पीड़ित से कहा गया कि अपनी सारी संपत्ति की लिस्ट दो। बैंक खातों से नाम हटाने के लिए 90 प्रतिशत पैसा जमा करो। 24 सितंबर से 22 अक्टूबर तक पीड़ित ने अपनी सारी संपत्ति की जानकारी दे दी। फिर 2 करोड़ की जमानत मांगी गई, जो 24 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जमा कर दी गई। इसके बाद 2.4 करोड़ का टैक्स मांगा गया, जो 18 नवंबर 2024 तक दे दिया गया। इस तरह कुल 32 करोड़ रुपये की ठगी हुई। 1 दिसंबर 2024 को कथित क्लियरेंस लेटर मिला। पीड़ित के बेटे की सगाई 6 दिसंबर को हुई। लेकिन ठगी के डर और तनाव से पीड़ित बीमार पड़ गया।

एक महीने से ज्यादा समय तक बिस्तर पड़ा रहा। डॉक्टरों ने मानसिक और शारीरिक इलाज किया। इस दौरान भी स्काइप पर अपडेट देना पड़ता था। ठगों ने कहा, "25 फरवरी 2025 तक सारे पैसे वापस मिलेंगे।" लेकिन बाद में फिर टैक्स मांगने लगे। अंत में पीड़ित को शक हुआ। उसने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि यह डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का नया तरीका है। ठग विदेशी नंबर, स्काइप और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि कोई अज्ञात कॉल पर डरें नहीं। सीबीआई या पुलिस कभी फोन पर पैसे नहीं मांगती। परिवार या पुलिस को तुरंत बताएं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

स्विस विला जिसने दुनिया को चौंकाया: विदेशी धरती पर भारतीय दंपति पंकज-राधिका ओसवाल का 1,650 करोड़ का महल

Oswal Villa: भारत में जहां अरबपतियों के आलीशान घरों की चर्चा होती है, वहीं विदेश में सबसे महंगा भारतीय स्वामित्व...
बिज़नेस 
स्विस विला जिसने दुनिया को चौंकाया: विदेशी धरती पर भारतीय दंपति पंकज-राधिका ओसवाल का 1,650 करोड़ का महल

मेरठ साइबर हेल्प डेस्क ने 48 हजार रुपये की ठगी वापस कराई

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर ठगी के 48हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ साइबर हेल्प डेस्क ने 48 हजार रुपये की ठगी वापस कराई

अगले महीने सस्ता हो सकता है होम लोन! दिसंबर 2025 की RBI बैठक पर टिकी नज़रें, क्या टूटेगा रेपो रेट का पहरा?

RBI Repo Rate: नई दिल्ली। दिसंबर 2025 में होने वाली भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) की...
बिज़नेस 
अगले महीने सस्ता हो सकता है होम लोन! दिसंबर 2025 की RBI बैठक पर टिकी नज़रें, क्या टूटेगा रेपो रेट का पहरा?

मेरठ पुलिस ने अवैध मिनी कमेला पकड़ा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मिनी कमेला पकड़ा है। जहां पर पशु कटान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध मिनी कमेला पकड़ा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

'जाट मुर्दाबाद' नारे लगाने से इनकार पर दूल्हे के भाई की पीट-पीटकर हत्या, रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

अलीगढ़। अलीगढ़ के अतरौली इलाके में एक शादी समारोह में दूल्हे के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'जाट मुर्दाबाद' नारे लगाने से इनकार पर दूल्हे के भाई की पीट-पीटकर हत्या, रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश

मेरठ साइबर हेल्प डेस्क ने 48 हजार रुपये की ठगी वापस कराई

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर ठगी के 48हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ साइबर हेल्प डेस्क ने 48 हजार रुपये की ठगी वापस कराई

मेरठ पुलिस ने अवैध मिनी कमेला पकड़ा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मिनी कमेला पकड़ा है। जहां पर पशु कटान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध मिनी कमेला पकड़ा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

'जाट मुर्दाबाद' नारे लगाने से इनकार पर दूल्हे के भाई की पीट-पीटकर हत्या, रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

अलीगढ़। अलीगढ़ के अतरौली इलाके में एक शादी समारोह में दूल्हे के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'जाट मुर्दाबाद' नारे लगाने से इनकार पर दूल्हे के भाई की पीट-पीटकर हत्या, रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

BJP विधायक का विवादास्पद बयान: गाय काटने वाले की गर्दन काट दो, 'स्वामी प्रसाद जैसे लोगों को ठीक करना पड़ेगा

   लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक ने विवादास्पद और भड़काऊ बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
BJP विधायक का विवादास्पद बयान: गाय काटने वाले की गर्दन काट दो, 'स्वामी प्रसाद जैसे लोगों को ठीक करना पड़ेगा