Ghaziabad जिला अस्पताल में 4 दिनों से नहीं है बिजली, अंधेरे में काम करने को मजबूर डॉक्टर
गाजियाबाद। गाजियाबाद का जिला संयुक्त अस्पताल बीते 4 दिनों से बिजली ना होने के चलते पड़ा बीमार मरीजों को खासी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में बीती 16 तारीख को शॉर्ट सर्किट हुआ था। जिसके बाद अस्पताल के ओपीडी और […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद का जिला संयुक्त अस्पताल बीते 4 दिनों से बिजली ना होने के चलते पड़ा बीमार मरीजों को खासी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में बीती 16 तारीख को शॉर्ट सर्किट हुआ था। जिसके बाद अस्पताल के ओपीडी और गायनी वार्ड में बिजली नहीं है।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्तिबिना लाइट के ही ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं…तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह से जिला संयुक्त अस्पताल के ओपीडी सेक्शन में बिना बिजली के ही मरीज कतार में खड़े हुए हैं साथ ही डॉक्टर भी टेबल पर छोटी लाइट रखकर मरीजों को देख रहे हैं।
मरीजों का कहना है कि बिजली ना होने की वजह से बहुत परेशानी हो रही है कई दिनों से अस्पताल में बिजली नहीं है…।
वहीं इस मामले में जिला संयुक्त अस्पताल के सीएमएस विनोद चंद्र पांडे का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ओपीडी सेक्शन और गायनी सेक्शन में लाइट ना होने की वजह से परेशानी हो रही है जल्द ही लाइट सही करा ली जाएगी।
बीती 16 तारीख को अस्पताल में हुआ था शॉर्ट सर्किट जिसके बाद से अस्पताल में ओपीडी ओर गायनो वार्ड में हो रही है दिक्कत..।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां