गाजियाबाद में UGC बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,नंदकिशोर गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
गाजियाबाद। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन से जुड़े प्रस्तावित UGC बिल के विरोध में गाजियाबाद जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में प्राचीन दासना देवी मंदिर से जुड़े यती नरसिंहानंद के शिष्य, स्वर्ण समाज के लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से UGC बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान उदिति त्यागी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिनों के भीतर UGC बिल को लेकर कोई स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, तो स्वर्ण समाज की महिलाएं देशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि यह चेतावनी सरकार का ध्यान आकर्षित करने और अपनी बात मजबूती से रखने के उद्देश्य से दी जा रही है।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां