गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक की हाई-राइज से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

गाजियाबाद।जिले के पोश इलाके क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित गार्डेनिया स्क्वायर अपार्टमेंट में दोपहर एक हादसे में दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। 16वीं मंजिल पर पुताई का काम कर रहे मजदूर के नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, घटना 24 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 14:10 बजे हुई। घटना की सूचना 14:25 बजे डायल-112 पर मिली, जिसके बाद PRV 6513 मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

और पढ़ें नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के मौत के विभिन्न पहलुओं की एसआईटी टीम ने की जांच

मृतक की पहचान संतोष कुमार (लगभग 35 वर्ष), पुत्र रामविलास, निवासी ग्राम रसौड़, थाना आर.सी. मिशन, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। संतोष गार्डेनिया स्क्वायर अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल पर पुताई का कार्य कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर गया।

और पढ़ें गाजियाबाद: खुले नाले में गिरने से 11 साल के मासूम की मौत, सिस्टम की लापरवाही पर सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। उनका कहना है कि संतोष परिवार का इकलौता कमाने वाला था और दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों और परिवार का पालन-पोषण करता था।

और पढ़ें फास्टैग और अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए करते थे धोखाधड़ी..दो आरोपित गिरफ्तार..जानें कैसे बचें इस स्कैम से

परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि यदि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। उच्च अधिकारियों और फील्ड यूनिट को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर हाई-राइज इमारतों में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा रद्द कर कहा कि पश्चिमी विचारों और लिव-इन रिलेशनशिप की अवधारणा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

मुंबई के ओशिवारा  इलाके में हुई हालिया फायरिंग की घटना ने मनोरंजन जगत और पुलिस गलियारों में हलचल मचामहत्वपूर्ण...
Breaking News  मनोरंजन 
ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत कठोर गांव के पास तापी नदी पर बन रहे बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

   काबुल। अफगानिस्तान में हाल में भारी हिमपात और बारिश के कारण कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी,...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

   वाराणसी। वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार के एक मकान में शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिनों से लापता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने जय एग्रो बायो साइंस प्रा.लि. कम्पनी के माध्यम से किसानों के साथ जैविक खाद प्लांट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की