फरीदाबाद में रोडरेज में ऑटो चालक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

On

फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में रोडरेज मामले में एक आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विवेक है जो शिव दुर्गा विहार का ही रहने वाला है। आरोपी की उम्र 27 वर्ष है […]

फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में रोडरेज मामले में एक आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विवेक है जो शिव दुर्गा विहार का ही रहने वाला है। आरोपी की उम्र 27 वर्ष है और वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

सूरजकुंड थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने 45 वर्षीय ऑटो चालक ब्रजकिशोर को पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गुरुवार की रात आरोपी अपने परिवार के साथ गाड़ी में जा रहा था और रास्ते में आरोपी की गाड़ी ब्रजकिशोर के ऑटो से टकराई जिससे गाड़ी पर थोड़े सक्रेच पड़ गए।

आरोपी गाड़ी से उतरकर आया और जैसे ही उसने गाड़ी पर लगे सक्रेच को देखा तो उसे गुस्सा आ गया और उसने ब्रजकिशोर को पीटना शुरू कर दिया। उसने ब्रजकिशोर के थप्पड़ व घूंसे मारे। लात घूंसे लगने की वजह से ब्रजकिशोर बेसुध हो गया जिसके पश्चात आरोपी वहां से फरार हो गया।

इसके पश्चात पीडि़त को अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग गाड़ी बरामद की जाएगी।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

सहारनपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप: अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है सरकार

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप: अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है सरकार

61 साल के हो गए Aamir Khan, दमदार रोल से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 61 वर्ष के हो गये।आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965...
मनोरंजन 
 61 साल के हो गए Aamir Khan, दमदार रोल से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व...
दिल्ली NCR  नोएडा 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

सहारनपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम