दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता: ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे 2 आतंकी गिरफ्तार

On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकियों का नाम अदनान है। इनमें से एक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध आतंकियों को फिदायीन हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी और उनका निशाना दिल्ली था। उन्होंने दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आईईडी ब्लास्ट जैसे हमले की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी दिल्ली के सादिक नगर और भोपाल से हुई।

 

और पढ़ें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना

और पढ़ें गाजियाबाद में थाना मसूरी पुलिस ने चोरी और अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

फिलहाल, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके मकसद और योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। इससे पहले, सितंबर में भी स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें कई राज्यों से पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच थी और उन्हें दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से पकड़ा गया था।

और पढ़ें नोएडा में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सेक्टर-27 में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याओं का किया समाधान

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी अशर दानिश (23), मुंबई के आफताब कुरैशी (25), महाराष्ट्र के मुंब्रा निवासी सूफियान अबुबकर खान (20), तेलंगाना के निजामाबाद निवासी मोहम्मद हुजैफ यमन (20) और मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी कामरान कुरैशी (26) के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अशर दानिश था, जो खुद को 'गजवा लीडर' और 'सीईओ' कहता था। वहीं, आफताब कुरैशी का काम आतंकी गतिविधियों के लिए लक्ष्य तय करना था, जबकि हुजैफ यमन हथियार बनाने का काम करता था।

 

इन लोगों ने अपने ग्रुप का नाम 'प्रोजेक्ट मुस्तफा' रखा था। जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को बरगलाते थे। वे खुद को एक एनजीओ की तरह पेश करते थे और धर्म के नाम पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप उन जगहों की तलाश में था, जहां वे जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का केंद्र बना सकें। वे हथियार बनाने के लिए पैसे भी इकट्ठा कर रहे थे।



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

विकारों से मुक्ति का मार्ग — सत्संग ही है श्रेष्ठ औषधि

मानव जीवन में ईर्ष्या, काम, द्वेष, क्रोध, मोह और चिंता जैसे विकार समय-समय पर जन्म लेते रहते हैं। जब कोई...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
विकारों से मुक्ति का मार्ग — सत्संग ही है श्रेष्ठ औषधि

दैनिक राशिफल- 26 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष - अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 26 अक्टूबर 2025, रविवार

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

  मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे टॉक...
मनोरंजन 
करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय समाचार माध्यमों, खासकर टीवी चैनल एनडीटीवी और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर देश के खिलाफ गलत, झूठी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

मुरादाबाद। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक मुरादाबाद एवं बिजनाैर की तीनों चीनी मिलों में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बिजनौर 
मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Bijnor News: नगीना थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर पालड़ी के पास शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब राहगीरों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम

Rampur News: दढ़ियाल क्षेत्र में शनिवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने टांडा-बाजपुर मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम