केजरीवाल को मिला सरकारी बंगला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुआ आवंटन

On

नई दिल्ली। लंबी कानूनी लड़ाई और केंद्र सरकार के साथ चली तनातनी के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 95 लोधी एस्टेट स्थित टाइप-VII बंगला आवंटित कर दिया गया है। यह आवास उन्हें बतौर राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख के नाते दिया गया है। यह आवंटन तब हुआ जब दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आवास आवंटन में की जा रही देरी पर सख्त टिप्पणी की थी।

और पढ़ें नोएडा में किशोरी से होटल में दुष्कर्म, भतीजे ने चाची की बनाई अश्लील वीडियो, पुलिस जांच में जुटी 

और पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी ने सीजेआई गवई के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की, कहा- ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं

अदालत ने कहा था कि सरकारी आवासों के वितरण में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कोर्ट ‘आप’ की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक के लिए केंद्र सरकार से आवास की मांग की थी। हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के रवैये को “टालमटोल” करार देते हुए कहा था कि आवास आवंटन की प्रक्रिया किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि समान अवसर की प्रणाली होनी चाहिए। अदालत ने केंद्र को स्पष्ट किया था कि सरकारी आवास किसी भी व्यक्ति या पद के प्रति भेदभाव के आधार पर नहीं दिया जा सकता।

और पढ़ें कनाडा में अपने नाम से हो रही वसूली से भड़का लॉरेंस बिश्नोई गैंग, तीन जगह की फायरिंग

इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने 35 लोधी एस्टेट स्थित टाइप-VII बंगला अरविंद केजरीवाल को देने का प्रस्ताव किया था। यह वही बंगला था जो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने मई में खाली किया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने उस बंगले को केजरीवाल के बजाय एक केंद्रीय राज्य मंत्री को आवंटित कर दिया था। इस फैसले के बाद मामला और विवादित हो गया था। इसके बाद, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह अपने आवंटन की प्राथमिकता और प्रक्रिया के रिकॉर्ड अदालत के समक्ष प्रस्तुत करे और यह भी स्पष्ट करे कि आखिर किस आधार पर अरविंद केजरीवाल को प्राथमिकता सूची में पीछे रखा गया।

अब जबकि 95 लोधी एस्टेट का बंगला केजरीवाल को मिल गया है, ‘आप’ ने इसे “न्याय की जीत” बताया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह फैसला न केवल कानूनी रूप से सही है, बल्कि यह दिखाता है कि संस्थाओं में पारदर्शिता और समानता अभी भी कायम है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आचार्य प्रमोद कृष्णम नए-नए भाजपाई हुए है और आकाओं कों ख़ुश करने के लिए हमें गली देंगे - हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। बीते कल मुजफ्फरनगर पहुँचे कल्कि धाम मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी (सपा) को 'अराजकतावादी पार्टी'...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम नए-नए भाजपाई हुए है और आकाओं कों ख़ुश करने के लिए हमें गली देंगे - हरेंद्र मलिक

गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने जिला जज मलखान सिंह के लिए भव्य विदाई समारोह किया आयोजित

नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के द्वारा जिला जज मलखान सिंह का बुधवार को भव्य विदाई समारोह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने जिला जज मलखान सिंह के लिए भव्य विदाई समारोह किया आयोजित

नोएडा में भाजपा का नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भव्य सम्मेलन

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-62 स्थित एवियर इंस्टीट्यूट में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स एवं आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में भाजपा का नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भव्य सम्मेलन

नोएडा में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला अस्पताल में 'कन्या जन्मोत्सव' मनाया गया

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद गौतमबुद्व नगर में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला अस्पताल में 'कन्या जन्मोत्सव' मनाया गया

सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

सहारनपुर (मिर्जापुर)। ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस ने 107 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 107 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना मण्डी की मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा और बाइक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर/शातिर नकबजन बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा और बाइक बरामद