नोएडा: रोहिल्लापुर में 18 हजार वर्ग मीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, कॉलोनाइजरों के मंसूबों पर पानी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रही। ग्राम रोहिल्लापुर के डूूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का बुलजर चला। जिसमें करीब 18 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेअवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यहां कालोनाइजर अवैध कालोनी बसाने की फिराक में थे। जिस पर प्राधिकरण ने कारवाई करते हुए कॉलोनाइजरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 
 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना व भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। कॉलोनाइजर प्लॉटिंग कर अवैध कालोनी बसाने के फिराक में थे। 
जानकारी के अनुसार ग्राम रोहिल्लापुर के खसरा संख्या 22 व 33 की करीब 18000 वर्ग मीटर जमीन हिंडन के डूब क्षेत्र में है। यह प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण कर कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 3 की टीम ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम के नेतृत्व में टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बुलडोज़र से करीब दो घंटे की कार्रवाई में इसे ध्वस्त कर दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
वहीं ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी। एसीईओ ने आम जनता से अपील किया है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।
 
अतिक्रमण पर 15 दिन में 5 बड़ी कार्रवाई, 45 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त, 8 रिहायशी टॉवरों को  किया सील
 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विगत 15 दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ 5 बड़ी कार्रवाई की है। विगत 20 जनवरी को भनौता में 11340 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसी तरह 28 जनवरी को हैबतपुर में 6000 वर्ग मीटर, 4 फरवरी को भनौता में 10 हजार वर्ग मीटर और अब बृहस्पतिवार को रोहिल्लापुर में 18 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। वहीं, 29 जनवरी को खेड़ा चौगानपुर में 8 टॉवरों के 100 से अधिक फ्लैटों को सील किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए लगातार हो रही कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि अधिसूचित एरिया में प्राधिकरण की अनुमति के बिना  निर्माण नहीं किया जा सकता।  
Views: 42

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता

बगदाद/वाशिंगटन। अमेरिकी मध्य कमान ( सेंटकॉम) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि इराक में उनके एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

   मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

   मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जसवंतपुरी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

उत्तर प्रदेश

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

   नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव