नोएडा भंगेल एलिवेटेड रोड पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार जैगुआर डिवाइडर से टकराई, छात्रा की मौत

On
प्रेमा राय Picture

नोएडा। नोएडा भंगेल एलिवेटेड रोड पर आज तड़के एक तेज गति से जा रही जैगुआर कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।


थाना सेक्टर-49 पुलिस को मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब सूचना मिली कि नोएडा भंगेल एलिवेटेड रोड पर भंगेल से नोएडा की तरफ आते समय एक जैगुआर कार डिवाइडर से टकरा गई है। उसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। कार में फंसे हुए चार छात्रों फलक अहमद उम 18 वर्ष, अंश उम्र 19 वर्ष, आयुष भाटी उम्र 17 वर्ष, नील पंवार उम्र 18 वर्ष को कार से निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने फलक अहमद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सभी यहां के विभिन्न स्कूलों से पढ़ाई कर रहे थे।

और पढ़ें एनसीआर में वायु प्रदूषण ने तोड़ा कई दिनों का रिकॉर्ड, एक्यूआई 500 के करीब, ग्रैप-4 नियम हैं लागू

 

और पढ़ें नोएडा पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह, 1XBET ऑनलाइन बेटिंग ऐप से करोड़ों की ठगी

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस  अग्रिम कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि सारे छात्र-छात्राएं इतनी रात को कहां से आ रहे थे। बताया जाता कि कार घायल छात्र अंश की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। कार में फंसे छात्र-छात्राओं को बचाने के बजाए वे लोग मौके पर वीडियो बना रहे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

और पढ़ें नोएडा में मनरेगा बचाओ संग्राम को कांग्रेस ने जन-आंदोलन में बदलने का किया आहवान

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष जाड़े की छुट्टियां तय समय से...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने 1...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नई मंडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

उत्तर प्रदेश

श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अम्बेडकरनगर। जिले के ऐतिहासिक और पावन श्रवण धाम में आज साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक बैठक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

मेरठ। मेरठ के नगला आर्डर गांव में एक गौवंश ने एक वृद्धा के पेट में सींग घोंप दिया। वृद्धा को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश