नोएडा: ड्यूटी में लापरवाही पर 10 पुलिसकर्मी निलंबित, डायल-112 प्रभारी लाइन हाज़िर

On

नोएडा। गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के आरोप में डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सभी पुलिसकर्मी डायल- 112 पर तैनात है। मंगलवार की देर रात को उनकी औचक चेकिंग की गई थी। ये लोग अपने निर्धारित स्थान पर चेकिंग के दौरान नहीं पाए गए।
 
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल द्वारा जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि शरद ऋतु के आगमन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर आदेश जारी किया है। जिसमें विशेष सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने के पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कमिश्नरेट की सीमाओं एवं सभी प्रमुख बॉर्डर, पॉइंट्स पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाते हुए आवश्यकता अनुसार पीआरवी वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी महत्वपूर्ण स्थान पर पुलिस की दृश्यता बढ़ाने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु पुलिस कर्मियों को प्रयासरत रहने के निर्देश दिए गए है।  इसी क्रम में पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार 2 दिसंबर की रात्रि को एक्सप्रेसवे पर तैनात पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रात 8 बजे कुल चार पीआरवी वाहनों में से केवल एक वाहन ही अपनी निर्धारित लोकेशन पर मिला। तीन अपने ड्यूटी पॉइंट पर अनुपस्थित पाए गए। इसके उपरांत रात 10 बजे इसी रूट पर पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कराई गई। इस दौरान दो वाहन अपना निर्धारित लोकेशन पर पाए गए, और शेष दो वाहन अनुपस्थित मिले।
 
 इस मामले में पुलिस कमिश्नर द्वारा अपनी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले पीआरबी वाहनों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 
 
 निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों के नाम :-
 
उपनिरीक्षक रतन सिंह, मुख्य आरक्षी छोटेलाल सिंह, मुख्य आरक्षी अखलीम अली, मुख्य आरक्षी चालक सुमित कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार, चालक होमगार्ड नवीद्र सिंह, आरक्षी राजू कुमार, आरक्षी चालक प्रशांत बालियान, आरक्षी कृष्ण वीर, आरक्षी चालक गौरव चौधरी है। वहीं डायल -112 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली: दुकान के लिए प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.5 लाख की ठगी, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश

शामली। इंडस्ट्रियल एरिया में दुकान के लिए प्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 4 लाख 50 हजार रुपये...
शामली 
शामली: दुकान के लिए प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.5 लाख की ठगी, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश

शामली: संविदा कर्मचारियों का वेतन व सेवा समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन

शामली। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले दर्जनों संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर अधीक्षण...
शामली 
शामली: संविदा कर्मचारियों का वेतन व सेवा समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन

नोएडा: ड्यूटी में लापरवाही पर 10 पुलिसकर्मी निलंबित, डायल-112 प्रभारी लाइन हाज़िर

नोएडा। गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के आरोप में डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक अनिल...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: ड्यूटी में लापरवाही पर 10 पुलिसकर्मी निलंबित, डायल-112 प्रभारी लाइन हाज़िर

सरसों की खेती में 60 दिन में तेल और पैदावार दोगुनी कैसे पाएं, वेटरनेट सल्फर से आसान तरीका जो किसान जरूर अपनाएं

खेती करने वालों के लिए हर फसल में अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा पाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। अगर...
कृषि 
सरसों की खेती में 60 दिन में तेल और पैदावार दोगुनी कैसे पाएं, वेटरनेट सल्फर से आसान तरीका जो किसान जरूर अपनाएं

हरीश रावत का केंद्र सरकार पर हमला: संचार ऐप आम आदमी की स्वतंत्रता पर खतरा

सहारनपुर। केंद्र सरकार संचार ऐप को जासूसी के लिये लाँच कर रही है। इससे सावधान रहने की ज़रूरत है हम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
हरीश रावत का केंद्र सरकार पर हमला: संचार ऐप आम आदमी की स्वतंत्रता पर खतरा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नगर निगम ने टैक्स बकाया न भरने पर पैट्रोल पंप और तीन दुकानों को किया सील

सहारनपुर। नगर निगम ने बडे़ बकायादारों पर एक बार फिर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। निगम की राजस्व टीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नगर निगम ने टैक्स बकाया न भरने पर पैट्रोल पंप और तीन दुकानों को किया सील

सहारनपुर: 2013 की हिंसा मामले में 9 अभियुक्तों को 3 वर्ष कैद और 63 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-11 ने 09 अभियुक्तों को आरोप सिद्ध होने पर 03 वर्ष के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 2013 की हिंसा मामले में 9 अभियुक्तों को 3 वर्ष कैद और 63 हजार रुपए का अर्थदंड

रालोद नेता चंदन चौहान ने लोकसभा में उठाई मांग, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ स्थापित

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के एक बड़े नेता युवा सांसद चंदन चौहान ने आज कहा कि केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
रालोद नेता चंदन चौहान ने लोकसभा में उठाई मांग, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ स्थापित