नोएडा । गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने गस्त व चेकिंग के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त 13 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से गांजा, शराब और असलहा बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है।
जानकारी के अनुसार थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना पुलिस ने रामबाबू पुत्र अनूप लाल तथा अजय पुत्र ललन को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी दादरी पेट्रोल पंप के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में लाते हैं ,तथा उसे ऊंचे दाम पर यहां के विभिन्न स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस तस्करों के गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
थाना बादलपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 पव्वा शराब बरामद किया है।
थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना का आधार पर सुशील, सत्ते और कालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 3 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।
थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने लक्ष्मण पुत्र भीम सैनी को गिरफ्तार कर 22 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने ईकरार को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक सूचना का आधार पर करन नामक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
थाना बीटा- दो पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सत्ते पुत्र नाथू लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
टिप्पणियां