महीनों बाद एनसीआर को राहत, वायु गुणवत्ता ‘लाल निशान’ से बाहर, येलो और ऑरेंज जोन में पहुंचे इलाके
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए लंबे समय बाद राहत भरी खबर सामने आई है। कई महीनों तक गंभीर और अति-गंभीर श्रेणी में बने रहने के बाद अब एनसीआर की हवा ‘लाल निशान’ से बाहर निकल आई है। ताजा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाके येलो (मध्यम) और ऑरेंज (खराब) श्रेणी में दर्ज किए गए हैं।
नोएडा में भी एक्यूआई में सुधार देखने को मिला, हालांकि कुछ इलाके अब भी ऑरेंज जोन में हैं। सेक्टर-125 नोएडा में 235, सेक्टर-1 नोएडा में 208, सेक्टर-116 नोएडा में 207, सेक्टर-62 नोएडा में 138 एक्यूआई दर्ज किया गया। गाजियाबाद में स्थिति अपेक्षाकृत गंभीर रही, जहां कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई अब भी ऊंचा दर्ज किया गया, जिनमें लोनी में 271, इंदिरापुरम में 255, वसुंधरा में 237 और संजय नगर में 211 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे और धुंध के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे रह सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है। फिलहाल एनसीआर वासियों ने लंबे समय बाद कुछ हद तक साफ हवा में सांस ली है, लेकिन विशेषज्ञ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां