ऑपरेशन प्रहार: गाजियाबाद के नंदग्राम में नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़, 59 लाख कैश के साथ 4 तस्कर दबोचे
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस का यह अभियान अपराधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त थे और छोटे पैकेट बनाकर बिक्री करते थे। बरामद नकदी तस्करी से अर्जित बताई जा रही है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में भी ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में कुल 98 किलो 509 ग्राम गांजा, 2 किलो 206 ग्राम अफीम और 570 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की हैं। इस दौरान कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसमें 10 पिस्टल और 17 कारतूस बरामद किए गए और 10 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। इसके अतिरिक्त संगठित अपराध, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, लूट, चोरी, वाहन चोरी और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ भी निरंतर कार्रवाई जारी है।
पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और गाजियाबाद को अपराध मुक्त बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां