नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से 12 दिन की नवजात समेत 2 बच्चों की मौत

नोएडा। नोएडा स्थित सेक्टर 8 की जेजे कॉलोनी के एक घर में रविवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में महज 12 दिन की एक मासूम बच्ची समेत कुल 2 बच्चों की मौत हो […]
नोएडा। नोएडा स्थित सेक्टर 8 की जेजे कॉलोनी के एक घर में रविवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में महज 12 दिन की एक मासूम बच्ची समेत कुल 2 बच्चों की मौत हो गई।
वहीं बाकी 4 घायल सदस्यों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे सेक्टर 8 के डी-221 के सामने बनी एक झुग्गी में हुई, जहां आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और कोतवली फेज-1 की पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक ही परिवार के 6 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए। सभी को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 8 वर्षीय एक लड़के और महज 12 दिन की एक नवजात बच्ची की मौत हो गई।
गौतमबुद्ध नगर के सीएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग गैस के सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगने की बात सामने आई है।
वहीं चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां