युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर की गई हत्या, गली में पड़ा मिला युवक का शव
नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त दीपक कोली (21) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह घर से चंद कदमों की दूरी पर दीपक का शव गली में पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं। परिवार […]
नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त दीपक कोली (21) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह घर से चंद कदमों की दूरी पर दीपक का शव गली में पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं। परिवार का आरोप है कि युवक को आरोपितों ने जबरन पेट्रोल भी पिलाया।
पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस ने बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव परिवार के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने मामले में दो लड़कों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों ने कहासुनी हो जाने के बाद दीपक की पीट-पीटकर हत्या की है। मामले की जांच फिलहाल जारी है।
पुलिस के मुताबिक दीपक अपने परिवार के साथ जय विहार, बापरौला, रणहौला इलाके में रहता था। इसके परिवार में दो बड़े भाई सौरव (27) और चिंटू (25) हैं। 15 दिन पूर्व ही दीपक की मां दुर्गा देवी की बीमारी के बाद मौत हुई थी। दीपक फिलहाल बेरोजगार था। बहन कविता ने बताया कि सोमवार को दीपक के पड़ोस से एक बारात जाना थी।
बुलावा न होने के बाद भी उसके दोस्त जबरन दीपक को बारात में अपने साथ डाबड़ी ले गए। इसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब 8.00 बजे दीपक के एक दोस्त की मां ने उसके अचेत अवस्था में सूनसान गली में पड़े होने की खबर दी। परिवार फौरन वहां पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। दीपक के दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में लिया है। फिलहाल किस बात पर दीपक का आरोपितों से झगड़ा हुआ था, उसका खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ जारी है। बाकी लड़कों की तलाश की जा रही है। फिलहाल बस इतना ही पता चला है कि तू-तू-मैं-मैं के चक्कर में दीपक को पीटा गया। पुलिस दोनों लड़कों के अलावा दीपक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां