बिहार चुनाव 2025 का पहला चरण: थमा चुनावी शोर, तेजस्वी-सम्राट से खेसारी तक 121 सीटों पर दांव, जनता बोलेगी 6 नवंबर को
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार आज शाम आधिकारिक रूप से थम गया। अब 6 नवंबर को राज्य की 121 सीटों पर मतदान होगा। एनडीए और महागठबंधन के बीच इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के मैदान में उतरने से सियासी समीकरणों में नया मोड़ आ गया है।
बीच में ‘जन सुराज’ ने बढ़ाई टेंशन
राघोपुर और महुआ बने सियासी चर्चा के केंद्र
पहले चरण की सबसे चर्चित सीटों में राघोपुर और महुआ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। राघोपुर से महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से होगा। वहीं महुआ सीट पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का सामना जनशक्ति जनता दल के मुकेश कुमार रौशन से है। यहां तेजस्वी की रैली ने मुकाबले को और तीखा बना दिया है।
खेसारी लाल और मैथिली ठाकुर ने जोड़ी स्टार पावर
पहले चरण के चुनाव में मनोरंजन जगत की एंट्री ने भी माहौल को रोचक बना दिया है। छपरा से खेसारी लाल यादव और अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर मैदान में हैं। इन दोनों कलाकारों की मौजूदगी से इन सीटों पर मतदान का उत्साह चरम पर है।
सम्राट चौधरी बनाम अरुण कुमार: तारापुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला
तारापुर सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) और राजद के अरुण कुमार के बीच दिलचस्प लड़ाई है। दोनों नेताओं ने प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। यह सीट सत्ता की प्रतिष्ठा से भी जुड़ी मानी जा रही है।
