हाजीपुर : शिव बारात में गाड़ीवान बने नित्यानंद राय, 30 सालों से निभा रहे परंपरा
हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में रविवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने बैलगाड़ी चलाई। इस दौरान नित्यानंद राय धोती, कुर्ता और गमछा पहनकर मंत्री भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूब गए। हाजीपुर में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिव बारात निकालने की परंपरा है। यहां महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हाजीपुर के प्राचीन मंदिर पतालेश्वर नाथ मंदिर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सुबह पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे शिव बारात में शामिल हुए और बैलगाड़ी चलाई। केंद्रीय मंत्री इस परंपरा का करीब 30 वर्षों से अधिक समय से निर्वहन कर रहे हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस शिव बारात में शामिल हुए। श्रद्धालु इस दौरान 'हर हर महादेव' का जयघोष करते रहे और अबीर तथा गुलाल उड़ाते नजर आए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्य लोगों से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के विभिन्न हिस्सों के लोग यहां महाशिवरात्रि पर्व में पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। यह परंपरा काफी पुरानी है। वे पिछले कई वर्षों से बाबा के गाड़ीवाहक बने हैं। वे अन्य समय कहीं रहे लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर वे यहां पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है। वे अपने जीवन भर इस परंपरा को निभाएंगे। इस बारात की झांकी में शामिल घोड़े, हाथी, बैड बाजा, ढोल-मंजीरे और भूत-पिशाच बने लोगों ने पूरे माहौल को उत्सवपूर्ण और आध्यात्मिक बना दिया। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अक्षय वट राय स्टेडियम पहुंचेगी। वहां बेहतरीन झांकी और बैंड वालों को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राय ने बाबा से सबको सुखी बनाए रखने और शांति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे और 'हर हर महादेव' से शहर गूंजता रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां