रेल मंत्री ने 7 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, छठ पूजा को लेकर किया बड़ा ऐलान

On

नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय रेलवे ने बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत समेत सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली जंक्शन, दरभंगा-मदार जंक्शन और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

 

और पढ़ें 'देवी माता के आशीर्वाद से सबका कल्याण हो', पीएम मोदी ने शेयर किया 'जागो दुर्गा दशप्रहरणधारिणी' भजन

और पढ़ें महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र घोटाला: किरीट सोमैया बोले– 97% लाभार्थी अवैध बांग्लादेशी नागरिक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में बिहार के रेल विकास की यात्रा पर प्रकाश डाला और इसे 'जीएसटी बचत उत्सव' से जोड़ा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, "नवरात्रि के पावन पर्व पर पीएम मोदी ने 'जीएसटी बचत उत्सव' का उपहार दिया था और अब पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी के तहत बिहार को आज सात नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है, जिनमें तीन अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं।"

और पढ़ें पहली बार देखा कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई - सूर्यकुमार यादव

 

उन्होंने आगे कहा, "मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली जंक्शन, दरभंगा-मदार जंक्शन और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच तीन नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा, चार पैसेंजर ट्रेनें भी आज से शुरू की गई हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास किया जा रहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में बिहार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।" रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की।

 

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छठ पूजा के दौरान बिहार के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इसके अतिरिक्त, 150 ट्रेनें रिजर्व रखी जाएंगी, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर संचालित किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे में तेजी से कार्य किया गया। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कदम उठाए गए हैं। एक लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट आज बिहार में चल रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 1,899 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का निर्माण किया गया है। अभी बहुत सारे प्रोजेक्ट रेलवे में चल रहे हैं, जैसे वंदे भारत और नमो भारत ट्रेनें, जो बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देंगी।


 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बीज अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसकी...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाइक से शिमला जाते समय हुई...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ साझे...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

Moradabad News: मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम व थाना कुतुबशेर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार

Moradabad Navratri News: हर साल की तरह इस वर्ष भी यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल क्लब ने नवरात्रि के पावन पर्व...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार