'देवी माता के आशीर्वाद से सबका कल्याण हो', पीएम मोदी ने शेयर किया 'जागो दुर्गा दशप्रहरणधारिणी' भजन

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी माता से सभी भक्तों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'जागो दुर्गा दशप्रहरणधारिणी' भजन भी शेयर किया। यह भजन मां की कृपा और शक्ति की भावना व्यक्त करता है। पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "देवी मां के चरणों में नमन और वंदन। उनसे कामना है कि सभी के दुखों को दूर कर उनके जीवन में नए तेज का संचार करें। देवी माता के आशीर्वाद से सबका कल्याण हो।"

 

और पढ़ें 'बेटियां लहरा रहीं परचम', पीएम मोदी ने 'मन की बात' में की नारी शक्ति की प्रशंसा

और पढ़ें रेल मंत्री ने 7 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, छठ पूजा को लेकर किया बड़ा ऐलान

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी नवरात्रि के पहले दिन से ही रोजाना माता के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का उल्लेख सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को एक भक्ति भरा गीत 'जागो दुर्गा दशप्रहरणधारिणी' शेयर किया है, जिसे द्विजेन मुखर्जी ने गाया है। यह भजन एल्बम 'दुर्गा वंदना' का हिस्सा है, जो मां दुर्गा की महिमा और शक्ति का गुणगान करता है।

और पढ़ें केले की खेती से 1 एकड़ में 15 लाख की कमाई का राज – जानिए जौनपुर के किसान की सफलता की पूरी कहानी

 

इस भजन के बोल और संगीत भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देते हैं। 'जागो दुर्गा दशप्रहरणधारिणी' मां दुर्गा के दस शस्त्रों और उनकी असीम शक्ति का वर्णन करता है। यह भजन मां की महिमा, उनके दैवीय रूप और भक्तों पर उनकी कृपा को दर्शाता है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार को है। इस दिन दुर्गा अष्टमी और संधि पूजा है।

 

इस तिथि को सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर के 3 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। महाष्टमी के दिन मां दुर्गा की आराधना का आरंभ महास्नान और षोडशोपचार पूजा से किया जाता है। यह पूजा महासप्तमी के समान ही होती है, लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा केवल महासप्तमी को होती है। 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बीज अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसकी...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाइक से शिमला जाते समय हुई...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ साझे...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

Moradabad News: मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम व थाना कुतुबशेर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार

Moradabad Navratri News: हर साल की तरह इस वर्ष भी यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल क्लब ने नवरात्रि के पावन पर्व...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार