कैटेगरी-5 तूफान मेलिसा ने जमैका में मचाई तबाही, अब तक 7 की मौत

On

नई दिल्ली। कैटेगरी-5 के तूफान मेलिसा ने मंगलवार को जमैका में दस्तक दी। जमैका में आए मेलिसा को इस सदी का सबसे भयानक और शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। सैफिर-सिम्पसन पैमाने पर श्रेणी 5 का यह तूफान मंगलवार को जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट पर पहुंचा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उत्तरी कैरेबियन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

 

और पढ़ें "दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी: एयर इंडिया बस में आग लगी, चालक सुरक्षित बाहर निकला!"

और पढ़ें धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: तीन साल में 789 भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने मंगलवार को कहा कि इस साल दुनिया में आया सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात, तूफान मेलिसा, जमैका पर इस सदी का सबसे भीषण तूफानी प्रभाव डाल सकता है। डब्ल्यूएमओ ने लगभग 300 किमी/घंटा की तेज रफ्तार वाली जानलेवा हवाओं, विनाशकारी तूफानी लहरों और बारिश की चेतावनी दी है। डब्ल्यूएमओ एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि जमैका और कैरेबियन में लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। डब्ल्यूएमओ की उष्णकटिबंधीय चक्रवात विशेषज्ञ ऐनी-क्लेयर फॉन्टन ने संयुक्त राष्ट्र की एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि 1988 में आए तूफान गिल्बर्ट के बाद से जमैका में इतना शक्तिशाली तूफान नहीं आया है।

और पढ़ें उत्तराखंड में 18 फीट लंबा और 175 किलो वजनी विशाल अजगर देख गांव में दहशत; वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

 

उन्होंने कहा कि मेलिसा क्यूबा, ​​बहामास, हैती और डोमिनिकन गणराज्य को भी प्रभावित करेगा। इसकी वजह से भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। फॉन्टन ने आगे कहा कि यह तूफान जमैका में बरसात के महीने में होने वाली सामान्य वर्षा से तीन गुना ज्यादा, संभवतः 700 मिलीमीटर तक लाएगा। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के अंग्रेजी और डच भाषी कैरिबियन प्रतिनिधिमंडल के क्षेत्रीय प्रमुख नेसेफोर मघेंडी ने कहा कि लगभग 15 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं और जमैका की पूरी आबादी किसी न किसी तरह से प्रभावित होगी। बता दें, तटीय समुदाय पहले से ही पिछले तूफानों से तनाव में थे।

 

ऐसे में मघेंडी ने चेतावनी दी कि इस बार की बारिश कई दिनों या हफ्तों तक आवश्यक सेवाओं को बाधित कर सकती है। उन्होंने कहा, "मानवीय खतरा गंभीर और तात्कालिक है; महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और विकलांग लोग, खासकर तटीय समुदायों में, विशेष रूप से असुरक्षित हैं।" जमैका रेड क्रॉस तूफान मेलिसा की तैयारी में जुट गया था, और पूर्व चेतावनी, निकासी और पहले से मौजूद वस्तुओं के वितरण में मदद कर रहा था। मघेंडी ने कहा कि अधिकारियों ने 800 से ज्यादा आश्रय स्थल तैयार किए थे। अनुमान है कि ज्यादातर लोग पहले ही वहां से चले गए थे।




 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

लखनऊ में रिश्वतकांड! दरोगा धनंजय सिंह 2 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ यूपी पुलिस के सब...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रिश्वतकांड! दरोगा धनंजय सिंह 2 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

समीर वानखेड़े बनाम नेटफ्लिक्स: हाईकोर्ट ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' केस में दोनों पक्षों को लिखित दलीलें दाखिल करने का आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारी समीर वानखेड़े के आर्यन खान ड्रग्स मामले से जुड़े...
राष्ट्रीय 
समीर वानखेड़े बनाम नेटफ्लिक्स: हाईकोर्ट ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' केस में दोनों पक्षों को लिखित दलीलें दाखिल करने का आदेश

मेरठ में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलेपमेंट के प्रतिनिधियों ने किया नमो भारत कॉरिडोर का दौरा

मेरठ। एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलेपमेंट(एआईटीडी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। जिसमें दक्षिण और दक्षिण-पूर्व...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलेपमेंट के प्रतिनिधियों ने किया नमो भारत कॉरिडोर का दौरा

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, सिलीगुड़ी से वांछित अपराधी मोहम्मद करीम गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, सिलीगुड़ी से वांछित अपराधी मोहम्मद करीम गिरफ्तार

लखीसराय में बोले अमित शाह- “लालू ने बनाया था बिहार को अपराध का अड्डा, मोदी-नीतीश ने जंगलराज से निकाला”

लखीसराय। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बिहार में चुनावी प्रचार मैदान में उतरे। उन्होंने लखीसराय में...
राष्ट्रीय 
लखीसराय में बोले अमित शाह- “लालू ने बनाया था बिहार को अपराध का अड्डा, मोदी-नीतीश ने जंगलराज से निकाला”

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रिश्वतकांड! दरोगा धनंजय सिंह 2 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ यूपी पुलिस के सब...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रिश्वतकांड! दरोगा धनंजय सिंह 2 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मेरठ में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलेपमेंट के प्रतिनिधियों ने किया नमो भारत कॉरिडोर का दौरा

मेरठ। एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलेपमेंट(एआईटीडी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। जिसमें दक्षिण और दक्षिण-पूर्व...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलेपमेंट के प्रतिनिधियों ने किया नमो भारत कॉरिडोर का दौरा

विनीत शारदा ने सीएम योगी से की मुलाकात, बोले– टूटी दुकानों वाले व्यापारियों को मिले आर्थिक मदद

मेरठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
विनीत शारदा ने सीएम योगी से की मुलाकात, बोले– टूटी दुकानों वाले व्यापारियों को मिले आर्थिक मदद

सीएम योगी ने की देव दीपावली 2025 की तैयारियों की समीक्षा, बोले- ‘क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’ बने आयोजन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में 5 नवंबर को वाराणसी में आयोजित होने वाली देव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी ने की देव दीपावली 2025 की तैयारियों की समीक्षा, बोले- ‘क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’ बने आयोजन