गोपालगंज में पकड़े जाने के डर से कैदी ने निगला मोबाइल, पुलिस अब इलाज करवाने में जुटी
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में पकड़े जाने के भय से एक कैदी द्वारा मोबाइल निगलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अब कैदी का इलाज करवा रही है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कैदी के पेट में दर्द शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, 2020 में नगर थाना क्षेत्र में हजियापुर […]
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में पकड़े जाने के भय से एक कैदी द्वारा मोबाइल निगलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अब कैदी का इलाज करवा रही है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कैदी के पेट में दर्द शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, 2020 में नगर थाना क्षेत्र में हजियापुर गांव के पास से स्मैक के साथ कैशर अली को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह गोपालगंज जेल में बंद है।
बताया जाता है कि कैशर किसी तरह पिछले दिनों जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक छोटे आकार का मोबाइल मंगवा लिया और बात करने लगा। इसी दौरान इसकी भनक जेल प्रशासन को जा लगी।
ये भी पढ़ें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में संलिप्त आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को मिली जमानत पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब प्रशासन इसकी जांच करने पहुंची तब कहा जा रहा है कि कैदी ने मोबाइल को निगल लिया।
ये भी पढ़ें घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामदइसी बीच, 18 फरवरी को कैशर के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जेल प्रशासन आनन फानन में उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गया। जब वहां कैदी के पेट का एक्सरे हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। एक्सरे में कैदी के पेट में मोबाइल जैसी कोई वस्तु दिख रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कैदी के पेट के आपरेशन के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन कर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इधर, गोपालगंज के प्रभारी जेल अधीक्षक मनोज कुमार रजक ने बताया कि कैदी का इलाज पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कैदी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने मोबाइल निगल लिया है।
रजक ने बताया कि आपत्तिजनक वस्तु के मिलने पर कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां