Bhopal : बच्चों से लगवाई जा रही है स्कूल में झाड़ू, झोपड़ी में लग रहा है स्कूल
भोपाल,मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने बड़वानी जिले में बीते 10 सालों से झोपड़ी में स्कूल लगने और गुना जिले के एक स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के दो मामलों पर संज्ञान लिया है। दोनों ही मामलों में आयोग ने जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। पहाड़ियों के बीच झोपड़ी में लग रहा […]
भोपाल,मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने बड़वानी जिले में बीते 10 सालों से झोपड़ी में स्कूल लगने और गुना जिले के एक स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के दो मामलों पर संज्ञान लिया है। दोनों ही मामलों में आयोग ने जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
बड़वानी जिले के पानसेमल क्षेत्र में रामगढ़ की पहाड़ियों के बीच 10 साल से झोपड़ी में चल रहे स्कूल संबंधी खबर पर मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। शिक्षक पांच किमी पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। स्कूल में करीब 30 बच्चे दर्ज हैं। मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, बड़वानी से प्रकरण की जांच कराकर एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।
पढ़ाई से पहले बच्चे करते हैं स्कूल की सफाई
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने गुना जिले के कंचनपुरा प्राथमिक स्कूल में बच्चों द्वारा पढ़ने से पहले झाडू लगाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुना जिले के कंचनपुरा प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिये झाडू लगानी पड़ती है। स्कूल का दरवाजा खुलते ही शिक्षक बच्चों को झाडू थमा देते हैं। बच्चों का कहना है कि अगर हम झाडू नहीं लगाते तो मास्टर जी नाराज हो जाते हैं। मामले में आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, झाबुआ से प्रकरण की जांच कराकर एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां