कांग्रेस : स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल-प्रियंका के साथ कन्हैया कुमार भी करेंगे प्रचार

On

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी, जिसमें गांधी परिवार के तीन सदस्यों सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, […]

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी, जिसमें गांधी परिवार के तीन सदस्यों सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है।
सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सुरेश पचोरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव के भी नाम शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ के सांसद पुत्र नकुलनाथ ने भी कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में जगह बनाई है।
मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राज्य में कांग्रेस का प्रचार करने आएंगे।
राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर भी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगेेंगे।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्रियों जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, ओंकार सिंह मरकाम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और सांसद विवेक तन्खा एवं राजमणि पटेल को भी पार्टी ने प्रदेश में अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है। प्रदेश में कांग्रेस का जाना-माना चेहरा मीनाक्षी नटराजन ने भी इस सूची में जगह बनाई है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेरित अभियान “नो हेलमेट-नो फ्यूल” को सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

सोनीपत हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एसीबी के जाल में क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: सोनीपत के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
सोनीपत हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एसीबी के जाल में क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

मृत्यु अटल है, डरना व्यर्थ: भय नहीं, आत्मचिंतन करें

"बनने वाले का नष्ट होना और जन्म लेने वाले की मृत्यु तो निश्चित है।" यह पंक्ति न केवल गीता के...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मृत्यु अटल है, डरना व्यर्थ: भय नहीं, आत्मचिंतन करें

दैनिक राशिफल- 11 सिंतबर 2025, बुधवार

मेष: कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 सिंतबर 2025, बुधवार

उत्तर प्रदेश

रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेरित अभियान “नो हेलमेट-नो फ्यूल” को सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन में फैंस से की मुलाकात

मेरठ। मेरठ में जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन में फैंस से की मुलाकात

सहारनपुर: बेहट में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत हथिनीकुंड घूमने जा रहे बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बेहट में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गंभीर घायल