MP में निकाय चुनावों से पहले वोटिंग लिस्ट विवाद: कांग्रेस ने लगाया 'वोट चोरी' का आरोप

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और हेरफेर के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि पूरे प्रदेश में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर छेड़खानी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर कई रैलियां और जनसभाएं आयोजित की हैं।
मतदाता सूची की जांच 13 नवंबर तक
दिसंबर में होंगे पंचायत और निकाय चुनाव
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें। किसी भी मतदाता का नाम सूची में छूटना नहीं चाहिए। इसी सूची के आधार पर दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव होंगे।
राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और बिहार चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की ओर से वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 2023 विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में 16,05,432 नए मतदाताओं के शामिल होने पर संदेह जताया।
भाजपा का पक्ष
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सही है। उनका दावा है कि इस प्रक्रिया से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ साफ हो जाएगा।