बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘मैं गोमांस खाता हूं और मैं भाजपा में हूं, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती !

On

गुवाहाटी| चुनावी राज्य मेघालय में राजनीतिक स्थिति दिलचस्प और भ्रमित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी कोनराड संगमा और उनकी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) पर निशाना साध रहे हैं।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘मैं […]

गुवाहाटी| चुनावी राज्य मेघालय में राजनीतिक स्थिति दिलचस्प और भ्रमित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी कोनराड संगमा और उनकी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) पर निशाना साध रहे हैं।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘मैं गोमांस खाता हूं और मैं भाजपा में हूं, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती !

शाह के अनुसार मेघालय एनपीपी शासन के तहत देश का नंबर एक भ्रष्ट राज्य बन गया है, इसके बावजूद भाजपा पांच वर्षों से एनपीपी के नेतृत्व वाली सरकार की भागीदार रही है और अभी भी इसमें बनी हुई है।

रामराज: गंगा बैराज में पूजा के दौरान पैर फिसलने से डूबा श्रद्धालु, पुलिस की तत्परता ने बचाई अनमोल जान ये भी पढ़ें  रामराज: गंगा बैराज में पूजा के दौरान पैर फिसलने से डूबा श्रद्धालु, पुलिस की तत्परता ने बचाई अनमोल जान

भाजपा नेताओं ने कहा है कि उनका कोनराड संगमा की पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है, हालांकि, एनपीपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक हिस्सा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने पहाड़ी राज्य में क्या पक रहा है, इसे बताने के लिए आईएएनएस से बात की।

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे निलंबित पीसीएस अधिकारी: देवरिया की महापंचायत में अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान ये भी पढ़ें  पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे निलंबित पीसीएस अधिकारी: देवरिया की महापंचायत में अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान

बहुत भ्रम है। क्या एनपीपी और बीजेपी सहयोगी हैं?

कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया ये भी पढ़ें  कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया

अर्नेस्ट मावरी : मेघालय में, हमने एनपीपी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है। हम अपने दम पर लड़ रहे हैं, और वे भी अपने व्यक्तिगत बल पर लड़ रहे हैं। एनपीपी पिछले पांच वर्षों से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल है, और हमारी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया है।

 लेकिन आप एनपीपी के नेतृत्व वाली सरकार का भी हिस्सा थे।

अर्नेस्ट मावरी: हां, हम एमडीए सरकार में रहे हैं। लेकिन भाजपा के पास केवल दो विधायक और एक मंत्री थे, और हमारे पास मंत्रालय में कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं था। सत्ता और अन्य विभाग, जहां पांच वर्षों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार हुआ है, वे या तो एनपीपी या उनके गठबंधन सहयोगी, यूडीपी के पास थे।

आप भ्रष्टाचार के बारे में कैसे जान सकते हैं?

अर्नेस्ट मावरी: एक साल में हमने बहुत सारे आरटीआई आवेदन दायर किए हैं, हमने देखा है कि वर्तमान शासन के तहत मेघालय में कितना बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा। हमारे पास सारे रिकॉर्ड हैं।

 तो फिर आपने सरकार क्यों नहीं छोड़ी और आश्चर्य की बात है कि आज तक आपके एक मंत्री है!

अर्नेस्ट मावरी: देखिए, बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है और हम स्थानीय स्तर पर गठबंधन छोड़ने या बनाने का फैसला नहीं ले सकते। मेघालय में क्या हो रहा है, इसके बारे में हमने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सूचित कर दिया था और इस मामले में उनके निर्णय का इंतजार कर रहे।

एनपीपी यहां एनडीए और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) का हिस्सा बनी हुई है। इसलिए नेडा के अध्यक्ष या दिल्ली में पार्टी के नेताओं को इस मुद्दे पर फैसला करना चाहिए।

मेघालय जैसे राज्य में, जहां कम से कम 90 प्रतिशत लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं, क्या आप मानते हैं कि लोग गोमांस पर प्रतिबंध, सीएए और अन्य मुद्दों पर भाजपा के कट्टर रुख को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं?

अर्नेस्ट मावरी : केंद्र में भाजपा को सत्ता में आए नौ साल हो चुके हैं, और हमने किसी भी चर्च पर हमले होते नहीं देखा है। बीफ खाने पर भी कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। मैं बीफ खाता हूं और मैं बीजेपी में हूं, इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेघालय की जनता इस बार भाजपा के साथ है। यह आप दो मार्च को देखेंगे।

क्या आपने नेडा के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की है?

अर्नेस्ट मावरी: हां, हो। पिछले कुछ वर्षों में जब भी असम के मुख्यमंत्री हमसे मिले, हमने उन्हें भ्रष्टाचार के बारे में बताया। उन्होंने हमें फैसले का इंतजार करने की सलाह दी।

विश्लेषक कह रहे हैं कि अगर एनपीपी सत्ता में आती है, तो भाजपा सरकार में वापसी का रास्ता खुला रखे हुए है।

अर्नेस्ट मावरी: नहीं, आपको इसे इस तरह नहीं देखना चाहिए। इस बार हमने प्रदेश की सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। हम एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं और चुनाव परिणाम के बाद हम ऐसी पार्टियों की तलाश कर सकते हैं, जिनके हाथ भ्रष्टाचार में न डूबे हों।

लेकिन, आपके पास चुनने के लिए बहुत कम विकल्प हैं। आप कांग्रेस या टीएमसी के साथ नहीं जा सकते।

अर्नेस्ट मावरी: इन दोनों पार्टियों के साथ जाना असंभव है। अभी हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। हमें विधानसभा की 60 में से 34 सीटें जीतने का अनुमान है।

कोनराड संगमा और मुकुल संगमा में से बेहतर मुख्यमंत्री कौन है?

अर्नेस्ट मावरी : मैं उनके बीच तुलना नहीं कर सकता। मैं कॉनराड संगमा के भ्रष्टाचार के बारे में पहले ही बात कर चुका हूं। अगर तृणमूल यहां जीतती है, तो राज्य बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ का गवाह बनेगा। हम काफी लंबे समय से इस मुद्दे का सामना कर रहे हैं, और हम यहां अधिक बांग्लादेशी लोगों को ‘आमंत्रित’ नहीं कर सकते।

लेकिन भाजपा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लेकर आई है।

अर्नेस्ट मावरी : सबसे पहले सीएए में एक टाइमलाइन तय की गई है, इसके बाद बांग्लादेश के किसी भी व्यक्ति को यहां रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, केंद्र ने तीन साल पहले सीएए पेश किया था। क्या आपने कोई बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे देखे हैं? जवाब न है।

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

उत्तर प्रदेश

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

सर्वाधिक लोकप्रिय