चाय पीते-पीते गिरा पर्स… और सड़क का शातिर कुत्ता उठा ले भागा: दो घंटे की खोज के बाद मिला बेशकीमती सामान
Punjab News: अमृतसर में एक बेहद अनोखी और मज़ेदार घटना सामने आई है, जहाँ एक कुत्ते ने बड़ी चालाकी से एक व्यक्ति का पर्स उड़ा लिया। घटना लॉरेंस रोड की एक चाय की दुकान की है, जहाँ अंकुश महाजन अपने दोस्तों के साथ सुबह चाय पी रहे थे। तभी उनका पर्स जेब से फिसलकर नीचे गिर गया और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
पर्स गिरा, मोबाइल में ध्यान… और कुत्ता मौके का फायदा उठा गया
उसी समय वहां मौजूद एक कुत्ता पर्स के पास आया, उसे सूंघा और बिन किसी आवाज़ के मुंह में दबाकर वहां से गायब हो गया। कुत्ते की यह ‘दबे पांव’ चोरी इतनी सफाई से हुई कि आसपास बैठे किसी भी व्यक्ति को पता नहीं चला।
मोबाइल स्क्रीन से नज़र हटाई तो समझ आया बड़ा
जब अंकुश चाय का बिल चुकाने के लिए जेब में हाथ डालने लगे, तब उन्हें पता चला कि उनका पर्स गायब है। पर्स में दस्तावेज़, कार्ड और करीब 5,000 रुपए भी थे। उन्हें याद आया कि रास्ते में उनका पर्स सुरक्षित था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू किया।
ये भी पढ़ें महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंपसीसीटीवी में दिखा ‘चोर’- कुत्ता पर्स लेकर बाहर निकल गया
सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दिया कि वही कुत्ता उनका पर्स उठाकर सड़क की ओर भागता दिखा। कुत्ते के कदमों का पीछा करते हुए लोगों ने आसपास तलाश शुरू कर दी। यह वीडियो इलाके में तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
दो घंटे की खोज के बाद पर्स वापस- मददगार को मिला इनाम
लगभग दो घंटे की तलाश के बाद एक स्थानीय व्यक्ति को पर्स मिल गया। उसने पर्स को सुरक्षित वापस लौटाया। अंकुश ने खुशी से राहत की सांस ली और पर्स लौटाने वाले व्यक्ति को 1100 रुपए देकर धन्यवाद कहा। यह घटना अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां