नागौर में बस और कार की टक्कर, 3 लोगों की मौत
नागौर। जिले के कुचामन वृत्त के चितावा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे […]
नागौर। जिले के कुचामन वृत्त के चितावा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसा चितावा थाना क्षेत्र के हुडील-करणपुरा मार्ग पर बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत के कारण हुआ। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बिखर गई। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को कुकनवाली सीएचसी पहुंचाया।
चितावा थाना प्रभारी हरिराम जाजुंदा ने बताया कि कुकनवाली अस्पताल में जगदीश निवासी लालास का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सीकर रेफर कर दिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास निवासी करणपुरा और सुरजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के शवों को कुकनवाली सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। हरिराम ने बताया कि जगदीश निवासी लालास ने सीकर जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक जगदीश के शव को सीकर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां