भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, अलवर में ली अंतिम सांस

On

अलवर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दो बार विधायक और वसुंधरा राजे सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अलवर में उनके निवास पर 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अलवर और खैरथल-तिजारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके बाद वे काफी समय तक गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती रहे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

परिजन उन्हें गंभीर हालत में अलवर के टेल्को चौराहे स्थित हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि जब उन्हें इमरजेंसी में लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। हेम सिंह भड़ाना अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वे अलवर शहर के वीर सावरकर नगर, खाटू श्याम मंदिर के पास रहते थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भगेरी कला (किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र) में किया जाएगा, जो वर्तमान में खैरथल-तिजारा जिले में आता है। उनके निधन के चलते अलवर और खैरथल में आज भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। हेम सिंह भड़ाना का जन्म 7 फरवरी 1966 को हुआ था। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की थी। वे शुरू से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। वर्ष 1991 से 1992 तक वे राजकीय कला एवं विधि महाविद्यालय, अलवर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद राजनीतिक सफर आगे बढ़ता गया और 10 फरवरी 2005 को वे पंचायत समिति किशनगढ़ बास के प्रधान बने।

ये भी पढ़ें  महिला को कूरियर के जरिए मिला देसी कट्टा और धमकी भरी चिट्ठी..चिट्ठी में लिखा- 'बहुत पैसा जमा कर लिया है, अब खैर नहीं

विधानसभा राजनीति में उन्होंने थानागाजी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे वर्ष 2008 से 2013 तक 13वीं विधानसभा और 2013 से 2018 तक 14वीं विधानसभा के सदस्य रहे। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी मुखर कार्यशैली और साफ-सपाट बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते थे। मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल खासा सक्रिय रहा। 28 अक्टूबर 2014 को उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद उन्हें उपभोक्ता मामलों का भी प्रभार सौंपा गया। वर्ष 2016 में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में उन्हें मुद्रण एवं लेखन सामग्री, स्टेट मोटर गैराज और संपदा विभाग का मंत्री बनाया गया। साथ ही उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।

ये भी पढ़ें  देहरादून के कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस खाई में गिरी, 3 की मौत, सीएम ने जताया दुख

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

संपादकीय: कोटद्वार का 'दीपक' और नफरत की आंधी, क्या एक नाम और एक पहचान इतनी भारी पड़ गई कि हम इंसानियत भूल गए ?

उत्तराखंड के शांत कहे जाने वाले शहर कोटद्वार से पिछले कुछ दिनों में जो तस्वीरें और खबरें सामने आईं, वे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
संपादकीय: कोटद्वार का 'दीपक' और नफरत की आंधी, क्या एक नाम और एक पहचान इतनी भारी पड़ गई कि हम इंसानियत भूल गए ?

कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान के नाम 'बाबा' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय