डायरी में लिखा-गुडबाय मम्मी-पापा, मुझे माफ करना और 10वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने कर लिया सुसाइड

On

कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में लैंडमार्क सिटी में बुधवार देर शाम एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा करीब 100 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरी। पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें लिखा है कि गुडबाय मम्मी-पापा, मुझे माफ करना। […]

कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में लैंडमार्क सिटी में बुधवार देर शाम एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा करीब 100 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरी। पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें लिखा है कि गुडबाय मम्मी-पापा, मुझे माफ करना। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी।

डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि छात्रा कृष्णा (17) बाड़मेर की रहने वाली थी। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। चारों भाई-बहन लैंडमार्क सिटी इलाके में कृष्णा पैराडाइज में किराए के फ्लैट में रहते हैं। शाम 7 बजे कृष्णा के नीचे गिरने की सूचना मिली। उसे तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

छात्रा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के दूसरे माले पर रहती थी। उसका बड़ा भाई अलवर से बीएससी कर रहा है। कोटा में अपने भाई-बहन के साथ रहता है। घटना वाले दिन किसी काम से वो अलवर गया हुआ था। सबसे छोटा भाई कक्षा 6 में पढ़ता है। शाम के वक्त छोटा भाई ट्यूशन गया हुआ था। दूसरे नंबर की बहन 12वीं पास कर चुकी है। वह कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही है। घटना के वक्त वो अपने फ्लैट में बाथरूम में थी। शाम के वक्त ही कृष्णा दूसरे माले से 10वें माले पर चली गई। फिर वहां से नीचे कूद गई। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कृष्णा के पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था।

मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

शहर में 11 दिनों में 3 स्टूडेंट्स के गिरने की घटना सामने आ चुकी। इनमें से एक हादसा था। तीन फरवरी की रात को जवाहर नगर इलाके के हॉस्टल की छठीं मंजिल से गिरने से एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई थी।

अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा ये भी पढ़ें  अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा

हादसा रात को 11:15 बजे हुआ था। जब वह अपने तीन दोस्तों के साथ बालकॉनी में बैठा था। बैलेंस बिगड़ने से पास ही बालकॉनी में लगी जाली को तोड़ते हुए वह सीधा नीचे जा गिरा। मृतक इशांशु भट्टाचार्य (20) धुपगुरी, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) का रहना वाला था। और नीट की तैयारी कर रहा था।

इससे पहले कोटा के विज्ञान नगर इलाके में 29 जनवरी को एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड का प्रयास किया था। स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्टूडेंट के बालकनी से गिरते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से तंग आकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम,  पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुरादाबाद: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा धावा - बिहार के चाचा-भतीजे गैंग के 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख कीमत की 3.6 किलो अफीम जब्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बिहार से संचालित एक बड़े अफीम तस्करी गिरोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा धावा - बिहार के चाचा-भतीजे गैंग के 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख कीमत की 3.6 किलो अफीम जब्त

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

   नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नोएडा: यूपी एसटीएफ ने फर्जी पेट्रोल पंप चलाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को मैनपुरी से किया गिरफ्तार

नोएडा । यूपी एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर मैनपुरी जनपद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: यूपी एसटीएफ ने फर्जी पेट्रोल पंप चलाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को मैनपुरी से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से तंग आकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम,  पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुरादाबाद: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा धावा - बिहार के चाचा-भतीजे गैंग के 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख कीमत की 3.6 किलो अफीम जब्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बिहार से संचालित एक बड़े अफीम तस्करी गिरोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा धावा - बिहार के चाचा-भतीजे गैंग के 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख कीमत की 3.6 किलो अफीम जब्त

मुरादाबाद: बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता ने सीएम योगी से लखनऊ में की मुलाकात - सरकारी मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव रखा, शहर के समग्र विकास पर सकारात्मक चर्चा

मुरादाबाद। मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता ने सीएम योगी से लखनऊ में की मुलाकात - सरकारी मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव रखा, शहर के समग्र विकास पर सकारात्मक चर्चा

सर्वाधिक लोकप्रिय