अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपित पुलकित की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

On

ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल जिले के अंतर्गत थाना क्षेत्र के चर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकांड में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित पुलकित आर्य की करोड़ों की संपत्ति को जब्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के दिशा निर्देश में इस रिपोर्ट में पौड़ी पुलिस ने मुख्य […]

ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल जिले के अंतर्गत थाना क्षेत्र के चर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकांड में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित पुलकित आर्य की करोड़ों की संपत्ति को जब्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के दिशा निर्देश में इस रिपोर्ट में पौड़ी पुलिस ने मुख्य आरोपित पुलकित को संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के लिए यानी गैंगस्टर एक्ट के तहत पौने तीन करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी।

बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार..दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार राम बने ये भी पढ़ें  बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार..दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार राम बने

इस बारे में उन्होंने बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलकित ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ संगठित गिरोह बनाकर उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अपने होटल, रिजार्ट और उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक कृत्यों से अवैध करोड़ों का धन अर्जित किया है।

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं ये भी पढ़ें  ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

एसएसपी ने बताया कि इस सम्बन्ध में जनपद के थाना लक्ष्मण झूला में विभिन्न धाराओं सहित गैंगस्टर अधिनियम 1986 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाेन मनीभूषण श्रीवास्तव (वर्तमान प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार) के सुपुर्द की गयी थी।

इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे ये भी पढ़ें  इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे

उन्होंने बताया कि उनके निर्देशों के क्रम में विवेचक ने अभियुक्तगणों के आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो पाया कि मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य पुत्र डा. विनोद आर्य, निवासी-आर्यनगर, ज्वालापुर हरिद्वार, हाल-निवासी वनन्तरा रिजोर्ट गंगापुर, पौड़ी गढ़वाल ने अपने गैंग के अन्य सदस्यों सौरभ भाष्कर और अंकित उर्फ पुलकित के साथ मिलकर समाज विरोधी क्रिया कलापों में संलिप्त रहते हुए क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अन्जाम देकर लोक शान्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया।

उन्होंने बताया कि आरोपित पुलकित आर्य के अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो इसमें मुख्य आरोपित पुलकित ने जनपद हरिद्वार के विशनपुर झरड़ा अहतमाल में ₹ 32,00000/- की, सजनपुर पीली में ₹ 47,94,615/- और ज्ञानलोक कालोनी शेखपुरा कनखल में कुल ₹ 61,98,400/- की भूमि अवैध रूप से अर्जित की गई पायी गई है। साथ ही अभियुक्त ने एक ऑडी कार, कीमत ₹40 लाख, एक टाटा सफारी कीमत ₹14 लाख रुपये अवैध रूप से क्रय किये गये। इस प्रकार पुलकित आर्य ने जनपद हरिद्वार में कुल ₹ 1,75,95,615/- की अवैध सम्पत्ति अर्जित की है।

इसके अलावा जनपद पौड़ी गढ़वाल में मुख्य आरोपित ने अवैध रूप से सरकारी वन भूमि पर अतिक्रमण करते हुए गंगाभोगपुर में वनन्तरा रिजोर्ट जिसकी कीमत रुपये 1,06,88,000/ की भूमि अर्जित की गयी है। इस तरह से जनपद हरिद्वार और जनपद पौड़ी में कुल ₹ 2,82,83,615 की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी। अवैध अर्जित सम्पत्ति कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को प्रेषित की गयी है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव से रुपए के अवमूल्यन और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम है।...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

रंगपंचमी पर इंदौर में दिखेगा रंगों का सबसे बड़ा नजारा 100 फीट तक उड़ेंगे रंग हजारों लोग होंगे शामिल

इंदौर का नाम आते ही लोगों के मन में साफ सुथरा शहर स्वादिष्ट खानपान और अनोखे त्योहारों की याद ताजा...
मध्य प्रदेश 
रंगपंचमी पर इंदौर में दिखेगा रंगों का सबसे बड़ा नजारा 100 फीट तक उड़ेंगे रंग हजारों लोग होंगे शामिल

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

ऑनलाइन गेमिंग की खतरनाक लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, कर्ज में डूबे पिता ने जहर देकर पत्नी और बेटी की ले ली जान

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया...
मध्य प्रदेश 
ऑनलाइन गेमिंग की खतरनाक लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, कर्ज में डूबे पिता ने जहर देकर पत्नी और बेटी की ले ली जान

गर्मियों में दही का सेवन कितना सही? जानें आयुर्वेद में लिखे सेवन के सही तरीके

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम के साथ ही आहार में ठंडे और तरल पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है...
हेल्थ 
गर्मियों में दही का सेवन कितना सही? जानें आयुर्वेद में लिखे सेवन के सही तरीके

उत्तर प्रदेश

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश