कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर दुर्लभ त्रिवेणी योग: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी और कार्तिगाई दीपम एक साथ

On

नई दिल्ली। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार को है। इस दिन मासिक कार्तिगाई, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी मनाने के साथ ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस बार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर यह योग बना रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

 

और पढ़ें धनतेरस पर इंदौर का धन्वंतरि मंदिर: जब डॉक्टर भी भगवान से करवाते हैं दवाओं की सिद्धि

और पढ़ें धर्म और स्वास्थ्य से जुड़ा कार्तिक मास, आयुर्वेद में लिखी गई है इसकी महिमा

हालांकि, अमांत पंचांग का पालन करने वाले क्षेत्रों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में इसे आश्विन माह में मनाया जाता है। यह अंतर केवल माह के नाम का होता है, लेकिन तिथि सभी जगह एक ही रहती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा की जाती है। व्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने और मिट्टी के करवा (करक) से जल चढ़ाने के बाद होता है। इस व्रत में करवा का महत्व विशेष होता है, जिसे पूजा के बाद ब्राह्मण या सुहागन को दान दिया जाता है।

और पढ़ें 8 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास प्रारंभ दिवस पर विशेष- भारतीय पंचांग का अत्यंत पवित्र मास कार्तिक मास

 

 

कुछ क्षेत्रों में इसे करक चतुर्थी भी कहा जाता है। शुक्रवार के दिन वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जाएगी, जिसमें भगवान गणेश के वक्रतुण्ड स्वरूप की आराधना की जाती है। वक्रतुण्ड, जिसका अर्थ है टेढ़ी सूंड वाले गणेश, गणपति के अष्टविनायक रूपों में प्रथम हैं। मुद्गल पुराण के अनुसार, गणपति ने मत्सरासुर नामक दैत्य का वध करने के लिए यह रूप धारण किया था। दैत्य के क्षमा मांगने पर गणेश जी ने उसे जीवन दान दिया। इस दिन भक्त गणेश जी की पूजा करते हैं और व्रत रखकर विघ्नहर्ता से आशीर्वाद मांगते हैं। मासिक कार्तिगाई, जिसे कार्तिगाई दीपम भी कहते हैं, हर माह तब मनाया जाता है, जब कार्तिगाई नक्षत्र प्रबल होता है। यह पर्व भगवान शिव और उनके पुत्र मुरुगन (कार्तिकेय) को समर्पित है।

 

पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने ब्रह्मा और विष्णु को अपनी श्रेष्ठता दिखाने के लिए स्वयं को अनंत ज्योति में परिवर्तित किया था। कार्तिक माह में पड़ने वाला कार्तिगाई दीपम विशेष महत्व रखता है। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में इस अवसर पर विशाल महादीपम जलाया जाता है, जो दूर-दूर तक दिखाई देता है। हजारों श्रद्धालु वहां एकत्र होकर भगवान शिव की पूजा करते हैं और दीप जलाकर अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव मनाते हैं।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

Bajaj Pulsar 125: अब और भी सस्ती हुई ये पावरफुल बाइक — जानिए नई कीमत, माइलेज और EMI की पूरी डिटेल

अगर आप भी एक दमदार लुक और जबरदस्त माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके...
ऑटोमोबाइल 
Bajaj Pulsar 125: अब और भी सस्ती हुई ये पावरफुल बाइक — जानिए नई कीमत, माइलेज और EMI की पूरी डिटेल

मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग का बड़ा ऑपरेशन, 34.21 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, पांच यात्री गिरफ्तार

Mumbai Airport Cannabis: मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने विशेष सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग का बड़ा ऑपरेशन, 34.21 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, पांच यात्री गिरफ्तार

पूजा भट्ट ने सुनाया ‘दुश्मन’ शूटिंग का किस्सा, कैसे संजय दत्त ने बारटेंडर को डराया

मुंबई। अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट अपने पॉडकास्ट द पूजा भट्ट शो में फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रही...
मनोरंजन 
पूजा भट्ट ने सुनाया ‘दुश्मन’ शूटिंग का किस्सा, कैसे संजय दत्त ने बारटेंडर को डराया

फोनपे ने पेश किया स्मार्टपॉड: कार्ड और यूपीआई पेमेंट्स का नया हाइब्रिड समाधान

नई दिल्ली। फोनपे ने अपना नेक्स्ट-जेन स्मार्टस्पीकर 'फोनपे स्मार्टपॉड' पेश किया है, जिसे मर्चेंट्स और ग्राहकों की बदलती पेमेंट आवश्यकताओं...
बिज़नेस 
फोनपे ने पेश किया स्मार्टपॉड: कार्ड और यूपीआई पेमेंट्स का नया हाइब्रिड समाधान

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच 7 लाख से कम में मिल रहीं टॉप 3 CNG कारें — जबरदस्त माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो

आजकल पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि हर कोई सस्ती और माइलेज देने वाली...
ऑटोमोबाइल 
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच 7 लाख से कम में मिल रहीं टॉप 3 CNG कारें — जबरदस्त माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने लापता युवक विशाल को खोजकर परिवार से मिलवाया

सहारनपुर (बड़गांव)। पुलिस ने एक लापता युवक को तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गांव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने लापता युवक विशाल को खोजकर परिवार से मिलवाया

सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस ने स्मैक और चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस ने स्मैक और चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में थाना भावनपुर पुलिस ने खोया हुआ 7 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलवाया

मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने खोये हुए सात साल के बच्चे को परिजनों से मिलवाया। चौकी प्रभारी काली नदी जोगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में थाना भावनपुर पुलिस ने खोया हुआ 7 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलवाया

मेरठ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विकास उर्फ बिट्टू गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विकास उर्फ बिट्टू गिरफ्तार