साप्ताहिक राशिफल- 01 सितंबर से 07 सितंबर 2025 तक

मेष लग्नराशि (Aries):
ॐ इस सप्ताह की शुरुआत आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ होगी, लेकिन पराक्रम में कमी महसूस हो सकती है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक एवं पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा तथा जीवन में सुखों में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ लग्नराशि (Taurus):
मिथुन लग्नराशि (Gemini):
ॐ सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा और शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी, जिसके चलते कार्यों में बाधा आ सकती है। वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भोग-विलास से संबंधित चीजों पर खर्च संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क लग्नराशि (Cancer):
ॐ इस सप्ताह पराक्रम बढ़ा रहेगा जिससे कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अवरोध आ सकते हैं। मन में अशांति बनी रह सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। संतान से कष्ट मिलने की संभावना है। धनलाभ की प्राप्ति होगी।
सिंह लग्नराशि (Leo):
ॐ इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं तथा नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धनलाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। व्यापारी वर्ग को मनचाही सफलता मिलेगी।
कन्या लग्नराशि (Virgo):
ॐ रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नए भवन की खरीदारी या घर पर खर्च की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। संतान और छात्रों के लिए समय लाभकारी रहेगा, मेहनत का उचित फल मिलेगा।
तुला लग्नराशि (Libra):
ॐ इस सप्ताह धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापारियों को नए कार्यों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। वाणी पर संयम रखें। मुख रोगों से सचेत रहें। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):
ॐ पराक्रम बढ़ा रहेगा और सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता एवं लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी हल्की समस्याएं हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
धनु लग्नराशि (Sagittarius):
ॐ नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना होगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भोग-विलास पर खर्च बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में यात्रा योग बनेंगे और मानसिक तनाव संभव है।
मकर लग्नराशि (Capricorn):
ॐ शारीरिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों के लिए समय लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा और बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। हालांकि आलस्य बाधा बन सकता है।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius):
ॐ नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से सप्ताह बिताना होगा। अधिकारियों से विवाद से बचें। मन चलायमान रहेगा और चिंताएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन व्यर्थ के खर्च परेशान कर सकते हैं। यात्राओं के योग हैं।
मीन लग्नराशि (Pisces):
ॐ भाग्य का साथ मिलेगा और रुके कार्य प्रगति करेंगे। शरीर और मन स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा और शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी पर अंधविश्वास न करें। रुका हुआ धन मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। क्रोध एवं नकारात्मक विचारों से बचें।
(विशाल वार्ष्णेय, संस्थापक – कलाशांति ज्योतिष, www.kalashantijyotish.com, Mob: +91-6261231618)
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !