बच्चों के साथ अनुपम खेर की मुलाकात बनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय, फैंस कर रहे तारीफ

On

मुंबई। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी, ऊंची इमारतों और चमकती दुनिया के बीच कभी-कभी ऐसे छोटे पल सामने आ जाते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। ऐसे ही खास पलों का एक वीडियो अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

वीडियो में अभिनेता सड़क किनारे मिले कुछ मासूम बच्चों के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ छोटे बच्चों के साथ एक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं। वीडियो में बच्चे बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और अपने हाथों में रंगीन पेंसिल के डिब्बे पकड़े हुए हैं।

होली से पहले ही चढ़ा निरहुआ-आम्रपाली का खुमार, रिलीज हुआ 'अवध में होली' ये भी पढ़ें  होली से पहले ही चढ़ा निरहुआ-आम्रपाली का खुमार, रिलीज हुआ 'अवध में होली'

ये वही बच्चे हैं जिनसे अभिनेता की मुलाकात कुछ समय पहले वर्सोवा से मढ आईलैंड जाने वाली बोट पर हुई थी। उस पहली मुलाकात में बच्चों ने उनसे मासूमियत भरे अंदाज में रंग भरने वाली पेंसिलों की इच्छा जताई थी। अनुपम खेर ने पोस्ट में कैप्शन में लिखा, "मेरे नए यंग दोस्तों से मिलिए। मुझे याद है कि मैं उनसे वर्सोवा-मढ आइलैंड जेट्टी (बोट) पर मिला था और उन्होंने मुझसे कलर पेंसिल बॉक्स मांगा था, तो मैंने अपनी कार रोकी और खुशी-खुशी उन्हें वह दिया जो वे चाहते थे। हम सब बहुत खुश थे।" इस वीडियो में बच्चे अपना नाम और क्लास बताते हैं और कहते हैं कि वे अहमदाबाद से हैं।

रणवीर सिंह के अलावा सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी मिला था धमकी भरा ईमेल, जांच में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  रणवीर सिंह के अलावा सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी मिला था धमकी भरा ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद अनुपम खेर उनसे पहली मुलाकात के बारे में पूछते हैं, जिस पर बच्चे सही जवाब देते हुए कहते हैं कि वे उनसे बोट पर मिले थे और उन्होंने उनसे कलर पेंसिल बॉक्स मांगे थे। इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इतने बड़े अभिनेता होकर भी अनुपम खेर का दिल आज भी बच्चों जैसा मासूम है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''ऐसे कलाकार ही समाज के लिए असली प्रेरणा होते हैं, जो अपने नाम और पहचान से ऊपर इंसानियत को रखते हैं।'' अन्य यूजर्स ने कमेंट में लिखा, ''काश हर कोई सड़क पर मिलने वाले बच्चों की इच्छाओं को इतनी अहमियत दे पाता और 'असली खुशी बड़े मंचों से नहीं, बल्कि इन बच्चों की मुस्कान से मिलती है।'' 

रणवीर सिंह धमकी मामला : अमेरिकी नंबर का इस्तेमाल कर हैरी बॉक्सर ने मांगे थे 10 करोड़ रुपए ये भी पढ़ें  रणवीर सिंह धमकी मामला : अमेरिकी नंबर का इस्तेमाल कर हैरी बॉक्सर ने मांगे थे 10 करोड़ रुपए

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: परिवहन मेले में सुलझी वाहन स्वामियों की समस्याएं, चार लाख से अधिक का कर जमा

मुजफ्फरनगर: परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को मुजफ्फरनगर परिवहन कार्यालय परिसर में एक विशाल 'परिवहन...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: परिवहन मेले में सुलझी वाहन स्वामियों की समस्याएं, चार लाख से अधिक का कर जमा

मुजफ्फरनगरः सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, पीछे से आ रहे ट्रक को देख घबराहट में नीचे कूदा युवक

मुजफ्फरनगर: जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत संधावली फ्लाईओवर के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, पीछे से आ रहे ट्रक को देख घबराहट में नीचे कूदा युवक

"प्रयागराज कोर्ट का बड़ा आदेश: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा यौन शोषण का मुकदमा"

प्रयागराज। प्रयागराज की एक अदालत ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध एक महिला द्वारा लगाए गए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
"प्रयागराज कोर्ट का बड़ा आदेश: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा यौन शोषण का मुकदमा"

पुलिस सुरक्षा या 'स्टेटस सिंबल'? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सरकारी खर्च पर सुरक्षा मांगने वालों को लताड़ा

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पुलिस सुरक्षा या 'स्टेटस सिंबल'? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सरकारी खर्च पर सुरक्षा मांगने वालों को लताड़ा

इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सिविल सेवा (UPSC) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

      लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय