सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह

On

 नई दिल्ली। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी साल 2004 में आई डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के अपोजिट किरदार के लिए सुष्मिता सेन पहली पसंद नहीं थीं।

सुष्मिता सेन के क्लासिक रोल के लिए सबसे पहले उनकी पसंद समीरा रेड्डी थीं। फराह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में समीरा रेड्डी के साथ हुई हालिया बातचीत में यह बात बताई। फराह ने कहा, "मैंने पहली बार आपको 'आहिस्ता कीजिए बातें' म्यूजिक वीडियो में देखा था। आपने इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे और बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद  ये भी पढ़ें  दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद

मैंने सोचा था कि 'मैं हूं ना' में चांदनी का रोल आपके लिए परफेक्ट होगा।" इस खुलासे पर समीरा रेड्डी हैरान रह गईं और फराह से पूछा, "हे भगवान! फिर आपने मुझे क्यों नहीं लिया?" फराह ने जवाब देते हुए कहा कि तब तक हालात बदल चुके थे। उन्होंने बताया, "क्योंकि आपने 'मैंने दिल तुझको दिया' कर लिया था।" यह फिल्म साल 2002 में सोहेल खान के साथ समीरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फराह के मुताबिक, उस समय समीरा की इमेज और प्रोजेक्ट्स बदल चुके थे, इसलिए फैसला सुष्मिता सेन के पक्ष में गया। समीरा इस खुलासे पर काफी खुश हुईं, लेकिन साथ ही थोड़ी निराश भी दिखीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है, क्योंकि 'मैं हूं ना' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान लीड रोल में हैं।

रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई ये भी पढ़ें  रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म में सुष्मिता सेन ने चांदनी का किरदार निभाया था, जो एक कॉलेज प्रोफेसर रहती है। उनका साड़ी में ग्लैमरस और एलिगेंट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया और आज भी याद किया जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फराह खान के डायरेक्टोरियल करियर की शानदार शुरुआत साबित हुई। वहीं, समीरा रेड्डी 'मैंने दिल तुझको दिया' के बाद 'डरना मना है', 'मुसाफिर', 'नो एंट्री', 'रेस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मेनस्ट्रीम सिनेमा से दूरी बना ली है। कोविड-19 महामारी के बाद से समीरा अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं और जरूरत पड़ने पर मुंबई आती-जाती रहती हैं। 

85-90 बार रिजेक्ट होने के बाद निम्रत कौर को मिला था पहला काम, संघर्ष के बाद बनाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान ये भी पढ़ें  85-90 बार रिजेक्ट होने के बाद निम्रत कौर को मिला था पहला काम, संघर्ष के बाद बनाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

Views: 47

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर