भ्रम एक ऐसी बीमारी जिसकी वैक्सीन भी नहीं – करण जौहर

On

– सुभाष शिरढोनकर जिनकी फिल्में ओपनिंग डे पर 5 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाती और जो 20 करोड़ की फीस चाहते हैं, ऐसे स्टार्स को हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि हमें फिल्म इंडस्ट्री के हालात सुधारने हैं तो हमें इस तरह की चीजों […]

– सुभाष शिरढोनकर
जिनकी फिल्में ओपनिंग डे पर 5 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाती और जो 20 करोड़ की फीस
चाहते हैं, ऐसे स्टार्स को हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि
हमें फिल्म इंडस्ट्री के हालात सुधारने हैं तो हमें इस तरह की चीजों से बचना होगा।
करण जौहर इन दिनों ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बिजी हैं। एक लंबे अरसे बाद वह इस फिल्म
के जरिए डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इसके साथ ही खबरें आ रही हैं कि करण जौहर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को
बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी कर रहे हैं और इब्राहिम की यह तथाकथित डेब्यू फिल्म भी इस
साल आ सकती है।
इस तरह की खबर है कि इब्राहिम अली खान के डेब्यू फिल्म की कहानी डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द होगी
और इसे करण जौहर सिर्फ प्रोडयूस करेंगे जबकि बॉलीवुड के जाने माने केरेक्टर आर्टिस्ट बोमन
ईरानी के बेटे कायोज ईरानी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में इब्राहिम का बेहद अहम किरदार
होगा।
इब्राहिम अली खान ने करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उन्हें
असिस्ट किया है। इस फिल्म में रनबीर कपूर, आलिया भट््ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और
धर्मेन्द्र नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यह कोई पहली बार नहीं है जब करण जौहर ने स्टार्स की फीस को लेकर इस तरह की बात कही है।
इसके पहले भी समय समय पर, करण जौहर इस मुद्दे पर अपनी राय देते रहे हैं लेकिन इस बार

तो लगभग उन्होंने सितारों को लताड़ लगाते हुए यह बात कही है।
आखिर क्या वजह है या उनके मन में ऐसी क्या टीस है जो रह रह कर बाहर आती रहती है ? करण
जौहर ने अपनी फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन दो लोगों के साथ एक स्टार्ट अप की तरह शुरू
किया था और वह आज कड़ी मेहनत और समर्पण से इस मुकाम तक पंहुच सके हैं। ऐसे में उनके
मन में इस तरह की टीस उठना स्वाभाविक है और उसके चलते उनका कहना है कि आप ओपनिंग
डे पर 5 करोड़ भी नहीं कमा रहे हैं और आप 20 करोड़ की मांग करते हो तो इसे किस तरह
न्यायसंगत ठहराया जा सकता है।
करण जौहर अपने इस तर्क के समर्थन में एक बेहद शानदार उदाहरण पेश करते हुए कहते हैं कि उनके
मेटरनल अंकल यश जी हमेशा कहा करते थे कि एक फिल्म कभी फेल नहीं होती बल्कि उसे फेल
उसका बजट करता है और उनकी बात बिलकुल सच है।
करण जौहर पहली बार इस तरह की बात करते हुए बहुत इमोशनल नजर आए। उन्होंने अपनी बात को
यहीं खत्म नहीं किया। उनका कहना था कि ’मुझमें बहुत इमोशन है, मेरा दिल हिंदी सिनेमा में है
लेकिन अगर आप एक बिजनेसमैन के रूप में मुझसे पूछते हैं तो मुझे लगता है कि तेलुगु इंडस्ट्री
बहुत ज्यादा अटैªक्टिव है। वहां हर फिल्म बजट को ध्यान में रखकर बनाई जाती है और हर फिल्म,
मेकर को कुछ न कुछ देकर जाती है’।
करण जौहर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं कि ’एक बेहद सफल फिल्म जितना कमाती है,
उसका एक बड़ा हिस्सा फिल्म स्टार के पास चला जाता है लेकिन स्टार्स यह समझना नहीं चाह रहे
हैं कि वो जिस डाल पर बैठे हैं उसी को काटने में लगे हुए हैं’।
करण जौहर अत्यंत भावुक मुद्रा में कहते हैं कि ’भ्रम एक ऐसी बीमारी है, जिसकी कोई वैक्सिन भी
नहीं है’। करण कहते हैं कि कभी कभी मन करता है कि मुंबई छोड़कर स्थाई तौर पर हैदराबाद में
बस जाऊं लेकिन उनके दिल में सिर्फ और सिर्फ मुंबई है इसलिए वह चाहकर भी ऐसा कुछ नहीं कर
पा रहे हैं।
करण जौहर अपने स्टूडेंट वरूण धवन के साथ काम करने के लिए बहुत ज्यादा बेताब हैं। वह चाहते हैं
कि वरूण के साथ कोई साउथ की फिल्म बनाएं। वरूण खुद भी साउथ की फिल्में करने के लिए
काफी बेताब हैं। (अदिति)

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

खतौली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जावन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय