आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं
मुंबई। 'मिस्टर परफेक्ट,' यानी कि आमिर खान ने अपनी फिल्मों के जरिए न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया है, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके में मायने भी बदले हैं।
पिछले कई दशकों से उन्होंने ऐसी फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस में हिट होने के साथ समाज को उस पर विचार करने पर भी मजबूर किया। शनिवार को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ उर्फ जग्गू दादा ने उन्हें बधाई दी। जैकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर आमिर की तस्वीर शेयर की।
ये भी पढ़ें प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षाइसके साथ जैकी ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आमिर खान। बहुत सारा प्यार।" 'लगान,' 'रंगीला,' 'तारे जमीन पर,' '3 इडियट्स,' 'पीके,' और 'दंगल' जैसी फिल्में देकर हर किसी को मनोरंजन करने वाले अभिनेता आमिर खान और जैकी की दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है। दोनों ने साथ में रंगीला और धूम-3 में साथ में काम किया है और एक-दूसरे के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। रंगीला में आमिर खान (मुन्ना) और जैकी श्रॉफ (राज कमल) ने उर्मिला मातोंडकर के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। वहीं एक्शन थ्रिलर धूम 3 में आमिर खान मुख्य विलेन की भूमिका में थे, जबकि जैकी श्रॉफ ने उनके पिता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आमिर खान की फिल्मों में कहानी का चयन, किरदारों की गहराई और परफॉर्मेंस हमेशा अलग देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें महाकुंभ की मोनालिसा की शादी का वीडियो वायरल, हर्षा रिछारिया ने इसे नाम दिया 'द केरल स्टोरी-3वे अपनी हर फिल्म में कुछ नया डालते हैं, फिर चाहे वह कॉमेडी, ड्रामा या फिर एक्शन फिल्में ही क्यों न हो। यही कारण है कि शबाना आजमी ने उन्हें मिस्टर परफेक्ट का नाम दिया था। आमिर अपनी फिल्मों की कहानी और किरदारों को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' में पुलिस वाले का एक रोल था, जिसे रवि किशन ने निभाया था। कहा जाता है कि यह रोल पहले आमिर खान करने वाले थे, लेकिन ऑडिशन के दौरान उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद रवि किशन को यह किरदार मिला और उन्होंने इसे बहुत ईमानदारी से निभाकर उसमें जान डाल दी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां