काजोल ने बेटे युग के जन्मदिन पर पोस्ट किया प्यार भरा संदेश, शेयर किया वीडियो

On

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन के बेटे युग देवगन शनिवार को अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर काजोल ने अपने बेटे के लिए एक भावुक और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। पोस्ट किए गए वीडियो में अभिनेत्री युग और अजय के साथ नजर आ रही हैं।

 

और पढ़ें निया शर्मा की सबसे छोटी गोवा ट्रिप, दिन में तीन बार चेंज की ड्रेस

और पढ़ें दुबई में अनुपम खेर के मोटिवेशनल लेक्चर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो

इस वीडियो के साथ काजोल ने एक हार्दिक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए ढेर सारी दुआएं मांगी। उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे बेटे युग ने आज 15 साल पूरे कर लिए! मेरी यही कामना है कि वह हमेशा अच्छा, दयालु और प्यारा बना रहे। उसका हर दिन खुशियों से भरा हो।" युग के जन्मदिन पर प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें आसमानी लहंगे में सजी आमना शरीफ, हर अदा में झलका 'फितूर'

 

काजोल के इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी, जिसमें उन्होंने युग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युग का जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ था और वह काजोल और अजय के छोटे बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी न्यासा देवगन भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के दूसरे सीजन में नोयोनिका सेनगुप्ता के किरदार को फिर से जीवंत करती नजर आएंगी।

 

'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' एक भारतीय वेब सीरीज है, जो असल में अमेरिकी टीवी सीरीज 'द गुड वाइफ' पर आधारित है। यह शो भारत के दर्शकों के हिसाब से ढालकर बनाया गया है, लेकिन इसकी मूल कहानी और आइडिया अमेरिका के शो से लिया गया है। सीरीज में जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। यह सीरीज 19 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। काजल इन दिनों इसका प्रमोशन कर रही हैं। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

Patna Metro Train: पटना वासियों के लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो सेवा हकीकत बनने जा रही है। पटना मेट्रो...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

"साथ कुछ नहीं जाता" — यह वाक्य हर कोई जानता है, फिर भी जीवन में ऐसा व्यवहार बहुत कम देखने...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा। नौरात्र, दशहरा और दीपावली का त्यौहार आते ही कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बेचकर लोगों की सेहत के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

   मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एक नीली कार अंदर-बाहर यात्रियों से...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

उत्तर प्रदेश

खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर। सहारनपुर में एक ओर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी अवैध खनन पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। ब्राहमण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. हिमांशु शर्मा प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर बस चालक अय्यूब की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद