दिल्ली पुलिस ने ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार, 30.595 किलो गांजा बरामद

On

नई दिल्ली। पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पैडलर को 30.595 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को आईएसबीटी आनंद विहार के पास चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ किट्टू (19), निवासी जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एचसी अजय कुमार और कांस्टेबल रवि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को चार बैग लिए हुए संदिग्ध अवस्था में देखा।

 

और पढ़ें ‘ऐसा लगा था कि मौत…’ नेपाल से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती!

और पढ़ें दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, रोहिणी से हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। जब बैगों की जांच की गई तो उनमें पैक किया गया गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी विवेक ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उसे उसके गांव के ही सुरंजन कुमार यादव ने दिया था, जिसे दिल्ली के मोती नगर और रघुवीर नगर में सप्लाई करना था। आरोपी पिछले एक साल से गांजा सप्लाई के धंधे में शामिल था। उसने अब तक 9–10 बार बिहार से दिल्ली तक खेप पहुंचाई।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की हत्या, खाने के विवाद में रूम पार्टनर ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

 

डिलीवरी की पूरी प्लानिंग व्हाट्सएप कॉल्स और लोकेशन शेयरिंग के जरिए की जाती थी। हर खेप लाने पर उसे 10 से 20 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने बताया कि अक्सर उसके साथ उसका नाबालिग साथी शिव शंकर भी रहता था, ताकि संदेह कम हो। घटना के दिन भी वह साथ था, लेकिन विवेक की गिरफ्तारी से पहले ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। विवेक कुमार उर्फ किट्टू, 19 वर्षीय युवक, बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरा धनवान का निवासी है।

 

वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है, जहां उसके पिता किसान हैं। परिवार में मां, चार बहनें और एक भाई हैं। विवेक की शिक्षा केवल छठी कक्षा तक सीमित रही, जिसके बाद उसने मजदूरी शुरू की। हालांकि, बाद में वह नशा तस्करी के गैरकानूनी धंधे में शामिल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 30.595 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी विवेक के जरिए पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। सप्लायर सुरंजन यादव और दिल्ली में गांजा रिसीव करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने साफ किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुआवज़े और स्टेडियम निर्माण की मांग

शामली/लखनऊ। शामली जनपद की सदर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के विधायक प्रसन्न चौधरी ने शनिवार को लखनऊ...
शामली 
शामली विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुआवज़े और स्टेडियम निर्माण की मांग

रामपुर में धार्मिक दुकान खोलने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी, बाइक छीनी और घर में की तोड़फोड़

Rampur News: रामपुर जिले के मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव कंगनगढ़ी निवासी गुरमेल सिंह, जो गुरुद्वारे में कीर्तन करते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में धार्मिक दुकान खोलने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी, बाइक छीनी और घर में की तोड़फोड़

हर जिले में खोले जाएं 50-बेड आयुष अस्पताल- डॉ. अनवर सईद

देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और जामिया तिब्बिया, देवबंद के डायरेक्टर डॉ. अनवर सईद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
हर जिले में खोले जाएं 50-बेड आयुष अस्पताल- डॉ. अनवर सईद

सहारनपुर में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक हिरासत में

सहारनपुर। जनपद के नागल बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक हिरासत में

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान पर भड़के सपा सांसद रामजी लाल सुमन, दे दी नसीहत

      नई दिल्ली। जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। देश-दुनिया के तमाम सामाजिक और...
राष्ट्रीय 
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान पर भड़के सपा सांसद रामजी लाल सुमन, दे दी नसीहत

उत्तर प्रदेश

रामपुर में धार्मिक दुकान खोलने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी, बाइक छीनी और घर में की तोड़फोड़

Rampur News: रामपुर जिले के मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव कंगनगढ़ी निवासी गुरमेल सिंह, जो गुरुद्वारे में कीर्तन करते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में धार्मिक दुकान खोलने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी, बाइक छीनी और घर में की तोड़फोड़

हर जिले में खोले जाएं 50-बेड आयुष अस्पताल- डॉ. अनवर सईद

देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और जामिया तिब्बिया, देवबंद के डायरेक्टर डॉ. अनवर सईद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
हर जिले में खोले जाएं 50-बेड आयुष अस्पताल- डॉ. अनवर सईद

सहारनपुर में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक हिरासत में

सहारनपुर। जनपद के नागल बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक हिरासत में

बुलंदशहर में शख्स के शरीर पर बना मधुमक्खियों का छत्ता, मगर एक ने भी नहीं मारा डंक!

         बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में शख्स के शरीर पर बना मधुमक्खियों का छत्ता, मगर एक ने भी नहीं मारा डंक!