अपने किरदारों के लिए 'ऑन-ऑफ का बटन' चाहते हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बताया फिल्मी दुनिया असल जिंदगी से ज्यादा पसंद

मुंबई। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा में अपने वर्सटाइल रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने छोटे-छोटे किरदारों से अपने करियर की शुरुआत की और आज लीड रोल प्ले कर दर्शकों को सालों से एंटरटेन कर रहे हैं। फिल्म 'सरफरोश' से अपने करियर की छोटी शुरुआत करने वाले अभिनेता अब अपनी जिंदगी और करियर की आदतों में कुछ चीजों को जोड़ना चाहते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।
बता दें कि अभिनेता इन दिनों 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने किरदार को निभाने में आने वाले चैलेंज का जिक्र किया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि वे चाहते हैं कि उनके अंदर भी बाकी अभिनेताओं की तरह ऑन-ऑफ का बटन हो। अभिनेता ने कहा कि वे जो भी किरदार करते हैं, वो उनके दिमाग के किसी कोने में रहता ही है और उसे भुलाने में समय लगता है।
ये भी पढ़ें सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज़"मैंने बाकी अभिनेताओं को देखा है, जो किरदार निभाते वक्त ऑन हो जाते हैं और किरदार खत्म होते ही नॉर्मल हो जाते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मुझे समय लगता है क्योंकि किरदार मेरे दिमाग के अंदर रहता है।" अभिनेता ने कहा कि काश मेरे अंदर भी ऑन-ऑफ का बटन होता, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे बाहरी दुनिया से ज्यादा फिल्मी दुनिया पसंद है और मैं अपने किरदार में रहना ही पसंद करता हूं। कई बार लगातार 2 महीने तक फिल्म की शूटिंग चलती है और फिर आगे नई प्रोजेक्ट की शूटिंग में मुझे मुश्किलों होती हैं, क्योंकि मुझे फिल्म का सेट और फिल्मी दुनिया में रहना ज्यादा पसंद है।
बता दें कि अभिनेता की 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म एक मर्डर केस पर आधारित है, जिसमें एक अमीर परिवार एक ही रात में मर जाता है और बचती है सिर्फ एक लड़की, मीरा बंसल। मीरा बंसल और काला जादू के तार ही फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाले हैं। फिल्म में अभिनेता एक बार फिर इंस्पेक्टर जतिल यादव का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के अलावा, चित्रांगदा सिंह, संजय कपूर, राधिका आप्टे, इला अरुण और रेवती भी नजर आएंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां