शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे की तुलना पर बोलीं रश्मि देसाई, कहा– 'यह सम्मान की कमी की तरह'

मुंबई। टीवी की दुनिया में अंगूरी भाभी का किरदार हमेशा से ही दर्शकों के दिलों के करीब रहा है। इस किरदार को सबसे पहले लोकप्रिय बनाने वाली शिल्पा शिंदे ने अब दस साल बाद 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में वापसी की। उनकी वापसी और उनके हालिया बयान ने दर्शकों और मीडिया में काफी चर्चा पैदा कर दी। शिल्पा ने कहा कि अंगूरी भाभी हमेशा से वह ही रही हैं और वह अपनी किसी से भी तुलना नहीं करती।
इस बयान पर कई लोगों की राय अलग-अलग रही, और इसी बीच आईएएनएस से बात करते हुए अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपने विचार साझा किए। बता दें कि इससे पहले अंगूरी भाभी का किरदार शुभांगी अत्रे ने निभाया था। आईएएनएस से बात करते हुए रश्मि देसाई ने कहा, ''शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों ही शानदार कलाकार हैं और दोनों ने अपने-अपने समय में अंगूरी भाभी के किरदार को निभाने में अपनी पूरी मेहनत और क्षमता लगाई है। इस तरह की तुलना करना ठीक नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''शिल्पा शिंदे एक वरिष्ठ अभिनेत्री हैं, और उनकी तुलना करना सम्मान की कमी की तरह है। अभिनय में किसी का स्थान केवल मेहनत और प्रदर्शन से तय होता है, और इस तरह के बयान को गलत नजर से देखने की जरूरत नहीं है।''
रश्मि ने कहा, ''शिल्पा शिंदे बेबाक व्यक्तित्व वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने जो बयान दिया, वह उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण और उनके करियर के अनुभव का हिस्सा है। उन्होंने कभी भी शो छोड़ने का मन नहीं बनाया, और अब जब वह वापस आई हैं, यह उनके लिए घर लौटने जैसा अनुभव है। दर्शकों को इस वापसी का स्वागत करना चाहिए और इस किरदार की यात्रा का सम्मान करना चाहिए।'' रश्मि ने आगे कहा, ''शुभांगी अत्रे ने भी इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने अंगूरी भाभी के रूप में अपने समय में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और इस किरदार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। दोनों कलाकारों की मेहनत की कदर करनी चाहिए और तुलना करने की जरूरत नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''शो में शिल्पा की वापसी एक नया अध्याय है, लेकिन इससे यह नहीं भूलना चाहिए कि शुभांगी ने भी इस किरदार को जीवंत बनाने में अपना योगदान दिया।''
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां