श्वेता त्रिपाठी ने बताया कैसे गोलू गुप्ता ने बदली उनकी किस्मत, कहा- 'मैं हमेशा आभारी रहूंगी'

On
School Ad

मुंबई। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर: द मूवी' की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। इस बीच अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म उनके लिए बेहद खास है। उनके किरदार गोलू गुप्ता ने उन्हें सिर्फ पहचान ही नहीं दी, बल्कि अंदर की ताकत और साहस भी दिया है। श्वेता के लिए यह किरदार उनके करियर का एक ऐसा मोड़ है, जिसने दर्शकों की उनकी सोच और उनके लिए उपलब्ध कहानियों को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''फिल्म की शूटिंग पूरी करना मेरे लिए एक भावनात्मक अनुभव रहा। गोलू गुप्ता का किरदार हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

मेरा मानना है कि इस किरदार ने मुझे न केवल एक्टिंग में नई चुनौतियां दी हैं, बल्कि मुझे यह भी सिखाया कि कैसे एक महिला किरदार को पूरी गंभीरता और ताकत के साथ पर्दे पर पेश किया जा सकता है।'' उन्होंने कहा, '''मिर्जापुर' को बड़े पर्दे पर लाना रोमांचक भरा अनुभव रहा। इस कहानी और इन किरदारों के लिए दर्शकों का प्यार बहुत गहरा है। शूटिंग के दौरान अपनी पुरानी टीम से फिर से मिलना, खासकर अली फजल से, जो मेरे लिए एक परिवार की तरह है, अच्छा लगा। गोलू के किरदार में वापस उतरना ऐसा था जैसे पुराने घर में नए अंदाज और नई ऊर्जा के साथ लौटना। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक सिनेमाघरों में इस नए अध्याय का आनंद लें।'' 'मिर्जापुर' वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में मिर्जापुर जिले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी अड़गड़ानंद 'कालीन' त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यहां का डॉन और व्यापारी है।

संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल ये भी पढ़ें  संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

सीरीज का पहला सीजन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ और इसने कई नए कलाकारों को पहचान दिलाई। पहले सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रासिका दुगल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में थे। दूसरे सीजन में अधिकांश मुख्य कलाकारों को बरकरार रखा गया, हालांकि विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर इसमें शामिल नहीं हुए। नए कलाकारों के रूप में विजय वर्मा, ईशा तलवार, लिलिपुट, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पैन्यूली, अनंग्शा बिस्वास और नेहा सरगम को जोड़ा गया। यह सीजन भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। अब फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में सीरीज के ज्यादातर मुख्य कलाकार शामिल हैं। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है।

खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर दिखी 'नई पार्टनर' के साथ खास बॉन्डिंग, दोनों की नजदीकियों ने फैंस को किया हैरान! ये भी पढ़ें  खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर दिखी 'नई पार्टनर' के साथ खास बॉन्डिंग, दोनों की नजदीकियों ने फैंस को किया हैरान!

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

नई दिल्ली। आयुर्वेद में प्रकृति से मिली जड़ी-बूटियों से सदियों से रोगों का इलाज किया जा रहा है। कुछ जड़ी-बूटियां...
हेल्थ 
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

नई दिल्ली। समाज सुधारक कांशीराम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई...
Breaking News  राष्ट्रीय 
कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में बरसेंगे बादल

बलोचिस्तान में पुलिस पर हमले, कहीं हथियार छीने, कहीं वाहन फूंके

क्वेटा। बलोचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में सशस्त्र समूहों ने पुलिस बलों को निशाना बनाया है। तुरबत में चोगन कुंड के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बलोचिस्तान में पुलिस पर हमले, कहीं हथियार छीने, कहीं वाहन फूंके

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

   अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

परीक्षा प्रक्रिया पर सीएम योगी का सख्त निर्देश, 'किसी भी व्यक्ति, जाति और पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी स्वीकार्य'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स के लिए महत्वपूर्ण इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
परीक्षा प्रक्रिया पर सीएम योगी का सख्त निर्देश, 'किसी भी व्यक्ति, जाति और पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी स्वीकार्य'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम