लखीमपुर खीरी कांड में 3 और आरोपी को मिली जमानत,जेल से रिहा
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी कांड के 3 और आरोपी सुमित जायसवाल, आशीष पांडे और रिंकू राणा शुक्रवार को जमानत पर रिहा हो गए। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उन्हें 20 मार्च तक के लिए जमानत दी थी। इसी मामले में 27 जनवरी को मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के […]
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी कांड के 3 और आरोपी सुमित जायसवाल, आशीष पांडे और रिंकू राणा शुक्रवार को जमानत पर रिहा हो गए।
ये भी पढ़ें रुकी हवा की रफ्तार, एक्यूआई पहुंचा खतरे के निशान के पार, बारिश और तेज हवा की फिर बन रही है संभावनाएंहाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उन्हें 20 मार्च तक के लिए जमानत दी थी। इसी मामले में 27 जनवरी को मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को रिहा किया गया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी।
ये भी पढ़ें बांग्लादेश: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को आमंत्रण, 13 देशों के दिग्गज नेता होंगे शामिलएससी के न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की पीठ ने निर्देश दिया था कि आशीष अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश या दिल्ली में नहीं रहेंगे। आशीष को हर पेशी पर खुद पेश होने की शर्त के साथ जमानत मिली है।
आपको बता दें कि लखीमपुर जिले के तिकुनिया में 3 अक्टूबर 2021 को हिंसा हुई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के इशारे पर थार से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया गया था।
घटना में चार किसान की मौत हो गई थी। इस घटना में कई किसानों की मौत हो गई थी। मंत्री पुत्र की कार के ड्राइवर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार दिया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां