रोज खाएं एक कटोरी ओट्स, दूर रखें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

On
रविता ढांगे Picture

 नई दिल्ली। दिल की सेहत आज के समय में सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गया है।

यही हाई कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे दिल की नसों में जमने लगता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। ऐसे में लोग दवाइयों पर निर्भर हो रहे हैं, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही यह मानते हैं कि सही भोजन कई बीमारियों को जड़ से रोक सकता है। इन्हीं में से एक है ओट्स, जो आसानी से पचता है और शरीर में संतुलन बनाए रखता है। रोजाना एक कटोरी ओट्स शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी और खराब तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर में दोषों का संतुलन बनाए रखता है। आयुर्वेद मानता है कि जब पाचन ठीक रहता है, तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल अपने आप नियंत्रित होने लगता है। विज्ञान की नजर से देखें तो ओट्स में पाया जाने वाला एक खास फाइबर होता है, जिसे बीटा-ग्लूकान कहा जाता है। यह फाइबर पेट में जाकर एक जेल जैसी परत बना लेता है। यह परत आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम कर देती है।

और पढ़ें मौन व्रत : दुरुस्त सेहत तो कोसों दूर रहती हैं मानसिक समस्याएं

इससे बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) धीरे-धीरे कम होने लगता है और दिल की धमनियां बेहतर तरीके से काम करती हैं। ओट्स सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ऊर्जा देता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। यही वजह है कि वजन घटाने वाले लोगों के लिए भी ओट्स बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। ओट्स में कई जरूरी विटामिन और मिनरल भी होते हैं। इसमें आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। मैग्नीशियम और पोटेशियम दिल की धड़कन को संतुलित रखने में सहायक होते हैं। जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

और पढ़ें किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा

दिल की सेहत के लिए ओट्स इसलिए भी खास है क्योंकि यह ब्लड शुगर को भी संतुलित रखता है। ओट्स धीरे पचता है, जिससे खून में शुगर अचानक नहीं बढ़ती। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ओट्स एक सुरक्षित और फायदेमंद आहार माना जाता है। जब शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों नियंत्रण में रहते हैं, तो दिल की बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। आयुर्वेद मानता है कि ओट्स शरीर को अंदर से साफ करता है। यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। जब शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, तो फैट जमा नहीं होता और कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलन में बना रहता है। यही वजह है कि नियमित रूप से ओट्स खाने वाले लोगों में दिल की समस्याएं कम देखी जाती हैं। 

और पढ़ें गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल सुरक्षित, ऑटिज्म या एडीएचडी का खतरा नहीं: स्टडी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष जाड़े की छुट्टियां तय समय से...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने 1...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, शीतलहर के चलते शासन का बड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नई मंडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

उत्तर प्रदेश

भाकियू के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में अंतिम दिन हुआ 'रेल या जेल' का संग्राम; गौरव टिकैत के नेतृत्व में घेरा मेला अधिकारी का दफ्तर

प्रयागराज/मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में चल रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन एक अनोखा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  प्रयागराज 
भाकियू के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में अंतिम दिन हुआ 'रेल या जेल' का संग्राम; गौरव टिकैत के नेतृत्व में घेरा मेला अधिकारी का दफ्तर

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

मुरादाबाद: NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

मुरादाबाद  । उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे (NH-09) पर एक अद्भुत और सुखद घटना सामने आई है। मुरादाबाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद:  NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म